Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस भारतीय क्रिकेटर ने अचानक संन्यास लेकर प्रशंसकों को चौंकाया

खेल डेस्क। दाएं हाथ के पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुब्रहमण्यम बद्रीनाथ ने शनिवार को खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है।

टीम इंडिया की ओर से दो टेस्ट, सात वनडे और एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके तमिलनाडु के मध्यक्रम के बल्लेबाज बद्रीनाथ ने अपने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि मैं अब अपने परिवार के साथ अधिक समय व्यतित करना चाहता हूं। इसी प्राथमिकता के कारण मैंने संन्यास की घोषणा की है।

एशिया कप में नहीं खेलेंगे विराट, राजस्थान का ये गेंदबाज हुआ टीम में शामिल

सुब्रहमण्यम बद्रीनाथ ने प्रथम श्रेणी करियर के 145 मैचों में 54.49 की औसत से 10,245 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 32 शतक लगाए हैं।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दस हजार से अधिक रन बनाने के बावजूद दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला है। 38 साल के बद्रीनाथ ने 30 अक्टूबर को अपना जन्मदिन बनाया था।

2018 : टी20 में इन बल्लेबाजों ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के, टॉप में है ये

साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बद्रीनाथ ने अपने पदार्पण टेस्ट मैच की पहली पारी में 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके बाद इसी टीम के खिलाफ उन्होंने अपना अन्तिम टेस्ट मैच खेला था।

EngvInd : ऋषभ पंत ने चौ​थे टेस्ट मैच में बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, इन भारतीयों के नाम भी दर्ज हुए ये रिकॉर्ड

उन्होंने 2008 में श्रीलंका के खिलाफ अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने अपने पहले वनडे में नाबाद 27 रन बनाए थे। बद्रीनाथ ने भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में 63, वनडे में 79 और टी-20 में 43 रन बनाए हैं। बद्रीनाथ का इंडियन प्रीमियर लीग में भी अच्छा रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने आईपीएल के 95 मैचों में 30.66 की औसत से कुल 1,441 रन बनाए हैं।

अब इस भारतीय बॉक्सर के जीवन पर बनेगी फिल्म, किरदार निभाएंगे शाहिद कपूर