इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम में कई ऐसे गेंदबाज आए है जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से कई बार टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। आज हम आपको भारत के उन गेंदबाजों के बारें में बताने जा रहे है। जिन्होंने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा विकेट लेने में कामयाबी हासिल की है। तो आइए नजर डालिए भारत के उन दिग्गज गेंदबाजों के बारें जिन्होंने टेस्ट में चटकाए सबसे ज्यादा विकेट...
B'day Special : राधिका आप्टे ने एक साल छुपाई अपनी शादी, इस शख्स से की शादी
अनिल कुंबलेभारतीय टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज है। भारत के इस स्पिन के जादूगर ने अपने अन्तरर्राष्ट्रीय टेस्ट करियर में 132 मैच खेले है। कुंबले ने इस दौरान 619 विकेट हासिल किए है। इस दौरान कुंबले का 74 रनों पर 10 विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व आॅलराउंडर खिलाड़ी कपिल देव ने अन्तरर्राष्ट्रीय टेस्ट करियर में 131 मैचों में 434 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की है। इस दौरान कपिल का टेस्ट में बेस्ट प्रदर्शन है 83 रनों पर 9 विकेट रहा है।
मेरिल स्ट्रीप अवार्ड फॉर एक्सीलेंस पाने वाली ये है पहली भारतीय अभिनेत्री...
भारतीय टीम के फिरकी के बादशाह हरभजन सिंह ने टेस्ट करियर में 103 मैच खेले है और इस दौरान भज्जी ने 417 विकेट हासिल किए है। भज्जी का 84 रनों पर 8 विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
फैंस के लिए आई बुरी खबर अनुष्का शर्मा को हुई ये खतरनाक बीमारी
भारतीय टीम के स्पिनर आर. अश्विन ने टेस्ट करियर में 57 टेस्ट मैचों में 311 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की है। अश्विन का इस दौरान 59 रनों पर 7 विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जहीर खान ने टेस्ट करियर में 92 टेस्ट मैच खेले है। जहीर ने इस दौरान करियर में 311 विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की है। जहीर का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट प्रदर्शन 87 रनों पर 7 विकेट का है।