स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम इन दिनों एशिया कप खेल रही है और शानदार प्रदर्शन कर रही है। लेकिन टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई। गांगुली ने सोमवार को कहा कि फुटबॉल के उलट क्रिकेट ;कैप्टन का खेल है और कोच को ;पर्दे के पीछे से काम करना चाहिए। भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक 46 साल के गांगुली ने कहा कि कोच का सबसे अहम गुण ;मानव प्रबंधन का होना चाहिए।
आपको जानकारी में बता दें, गांगुली ने यह बात सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड यूनिवर्सिटी) में अपनी पुस्तक - ;ए सेंचुरी इज नॉट एनफ के लॉन्च के दौरान कही। इस पुस्तक के लेखक गौतम भट्टाचार्य हैं। यहां उनसे से कई सवाल जवाब किये गए। इस दौरान गांगुली से पूछा गया कि कोच को ;;मानव प्रबंधन में दक्ष होना चाहिए लेकिन ;;बहुत कम कोच में ऐसी काबिलियत है।" यह पूछे जाने पर कि अगर रवि शास्त्री से वह क्या सवाल पूछ्ना चाहेंगे, इस पर गांगुली ने कहा, "टीम कौन चुनता है, रोहित शर्मा (वर्तमान कप्तान) या रवि शास्त्री।"
आगे 46 वर्षीय सौरव गांगुली ने कहा कि वह काफी खुशकिस्मत रहे कि उन्होंने चैंपियंस से भरी टीम का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि सचिन तेंडुलकर, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान और हरभजन सिंह जैसे चैंपियंस मेरी टीम में रहे।
यह भी पढ़े : -
रिटायर होने के 2 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में लौट सकता है श्रीलंका का यह दिग्गज खिलाड़ी
अपने क्रिकेट करियर की सबसे बुरी चोट के लिए हरभजन सिंह ने इस पूर्व कप्तान को बताया जिम्मेदार
Herald