स्पोर्ट्स डेस्क।भारत और इंग्लैंड की बीच खेले जा रहे हैं चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत ने 27 रन की बढ़त बना ली है। भारत को बढ़त दिलाने में सबसे ज्यादा योगदान भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने दिया है। चेतेश्वर पुजारा ने अपने करियर का 15वां और इंग्लैंड में पहला टेस्ट शतक लगाकर टीम को बढ़त दिलाने का काम किया है। चेतेश्वर पुजारा ने कल 132 रन पर नाबाद रहकर अपनी टीम को पहली पारी में 273 रन बनाने में सबसे बड़ा योगदान दिया है। इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 246़ पर आॅल आउट हो गई थी। लेकिन कल भारतीय टीम को आॅल आउट करके इस मैच को अपनी पकड़ बना ली है।
कल चेतेश्वर पुजारा के अलावा दूसरा बल्लेबाज ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टीक पाया और चेतेश्वर पुजारा ने अपना विकेट बचाकर रखा। इंग्लैंड ने दूसरे दिन अपनी दूसरी पारी में दिन का खेल ख़त्म होने तक बिना नुकसान के 6 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा ने कप्तान विराट कोहली के साथ 92 रन की अहम साझेदारी करके टीम को संभाला और उसके बाद चेतेश्वर पुजारा ने ईशांतन शर्मा के साथ 32 और जसप्रीत बुमराह के साथ 46 की साझेदारी करके टीम को 27 रन की बढ़त दिलाई। भारतीय टीम की सल्लामी जोड़ी एक फिर असफल साबित हुई और ओपनर शिखर धवन 23, लोकेश राहुल 19 बनाकर आउट हो गए लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे भी फेल हो गए।
भारत को इस मैच को जीतने के लिए तीसरे दिन इंग्लैंड को जल्दी और कम स्कोर पर आउट करना होगा। अगर भारतीय गेंदबाज तीसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते है तो भारत इस मैच को जीत सकता है।विराट कोहली ने 38 टेस्ट खेलने के बाद चौथे मैच के लिए पिछले टेस्ट वाली एकादश में कोई बदलाव नहीं करके तीसरे मैच वाली एकादश टीम को खिलाया है।भारत इस सीरीज में 1-2 से पीछे चली रही है।
Herald