Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, मुख्य खिलाड़ी का खेलना हुआ मुश्किल

भारतीय क्रिकेट टीम पिछले करीब तीन महीनों से इंग्लैंड के दौरे पर थी जहां पर भारतीय टीम को कुछ खास कामयाबी हासिल नहीं हो सकी। हाल ही में संपन्न हुई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का निराशाजनक प्रदर्शन रहा और सीरीज को 1-4 से गंवाना पड़ा। लेकिन इस निराशा के बीच भारतीय टीम के लिए टेस्ट सीरीज में एक सकारात्म बात रही वो है तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन…..

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट में ईशांत को लगी थी टखने में चोट

भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। खासतौर पर अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया लेकिन दौरे के आखिरी मैच में ईशांत शर्मा अपने टखने में चोट खा बैठे जिसके बाद उन्हें बीच मैच में बाहर होना पड़ा।

टखने की चोट के कारण ईशांत को रहना होगा वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से बाहर

द ओवल में खेले गए पांचवे और आखिरी टेस्ट मैच में ईशांत शर्मा की टखने की चोट ने उन्हें ना सिर्फ और अंतिम मैच से बाहर किया लेकिन अब खबर आ रही है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज को भी मिस करना पड़ सकता है।

चिकित्सकों ने दिया एक महीनें आराम करने का सुझाव

एक ताजा रिपोर्ट की माने तो ईशांत शर्मा के टखने का खिंचाव बढ़ गया है जिसके बाद उन्हें अब करीब एक महीनें तक क्रिकेट से दूर रहना होगा ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होना तय है। उन्हें अब बैंगलुरू में स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में पुनर्वास प्रक्रिया से गुजरना होगा। इस चोट के बाद ईशांत ने लंदन में ही चिकित्सकों से राय मांगी तो उन्हें आराम करने को कहा गया है।

Ishant credited the spectacular performance of Sussex for county play

इंग्लैंड दौरे पर भारत के सबसे कामयाब गेंदबाज रहे थे ईशांत

भारतीय टीम के लिए वेस्टइंडीज की चुनौती इतनी ज्यादा मुश्किल नहीं है। ईशांत शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारत के इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने सीरीज में जेम्स एंडरसन के बाद सबसे ज्यादा 18 विकेट हासिल किए। बर्मिंघम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में उन्होंने पारी में 5 विकेट भी हासिल किए थे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, मुख्य खिलाड़ी का खेलना हुआ मुश्किल appeared first on SportzWiki Hindi.