Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खलील अहमद ने भारत के लिए किया डेब्यू, लोगों ने कुछ इस तरह से ज़ाहिर की ख़ुशी

एशिया कप के अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने टॉस गंवाया और हॉन्ग कॉन्ग ने उसे पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाज खलील अहमद को मौका दिया है. ये खलील का डेब्यू मैच है. रोहित शर्मा ने खलील को डेब्यू कैप सौंपी. टीम इंडिया ने इंग्लैंड दौरे पर गए खिलाड़ियों को पहले मैच में आराम दिया है.

भारत ने किया है प्रयोग

हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ बुमराह, हार्दिक, के एल राहुल को मौका नहीं मिला है.  ये मैच भारतीय खिलाड़ियों के लिए टूर्नामेंट में अपनी लय हासिल करने के लिए अच्छा मैच साबित होगा क्योंकि उन्हें अगला मैच पाकिस्तान के साथ खेलना है. हॉन्ग कॉन्ग की टीम भारत के मुकाबले में कमजोर टीम है और ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों की कोशिश वनडे में अपनी लय हासिल करने की होगी.

दोनों टीमें:

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), खलील अहमद, भुवनेश्वर कुमार, शार्दूल ठाकुर, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव.

हांगकांग : अंशुमान रथ (कप्तान), बाबर हयात, निजाकत खान, तनवीर अफजल, एजाज खान, क्रिस्टोफर कार्टर, नदीम अहमद, स्कॉट मैककेचिन (विकेटकीपर), अहसान खान, अहसान नवाज, किंचित शाह.

जानिए किसने क्या कहा:

 

The post खलील अहमद ने भारत के लिए किया डेब्यू, लोगों ने कुछ इस तरह से ज़ाहिर की ख़ुशी appeared first on SportzWiki Hindi.