Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस खिलाड़ी की कप्तानी में भारत को मिली विदेश में पहली जीत

स्पोर्ट्स डेस्क।इन दिनों भारत और इंग्लैंड की बीच टेस्ट सीरीज का अंतिम मैच खेला जा रहा है। इस सीरीज को भारत पहले ही हार चुकी है और विदेश में टेस्ट सीरीज का जीतने का मौका भी हाथ से चला गया है। किसी भी टीम के लिए विदेश में जाकर जीत हासिल करना सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। उस जीत का सबसे ज्यादा श्रेय उस टीम के कप्तान को मिलता है। लेकिन आज हम आपको हमारी इस खबर भारतीय टीम को विदेश में पहली जीत दिलाने वाले कप्तान के बारे में बताने जा रहे हैं। आज हम भारतीय टीम के पूर्व कप्तान लाला अमरनाथ की 107वीं जयंती मना रहे हैं। अमरनाथ का जन्म 11 सितंबर 1911 के दिन हुआ और 5 अगस्त 2000 को दिल्ली में निधन हो गया था।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान लाला अमरनाथ ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट मैच में पहला शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बनने का गौरव प्राप्त किया था। लाला अमरनाथ अपने पहले टेस्ट मैच में ही अपने करियर का पहला टेस्ट शतक लगाया था। स्वतंत्र भारत का पहला कप्तान बनने का गौरव भी अमरनाथ मिला और इन्होंने अपनी कप्तानी में ही टीम इंडिया को पहली बार विदेशों में जीत दिलाने को रिकॉर्ड बनाया था। अमरनाथ ने ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन को हिटविकेट आउट करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।

​क्रिकेट इतिहास में अभी तक कई महान खिलाड़ियों ने अपने बल्ले और गेंद के दम पर अपना नाम रोशन किया है। क्रिकेट इतिहास में सचिन, लारा और ब्रैडमैन जैसे कई खिलाड़ियों के रिकॉर्ड के साथ अमरनाथ का यह रिकॉर्ड भी यादगार रिकॉर्ड बना हुआ है। वनडे क्रिकेट इतिहास में आज दोहरा शतक लगाना कोई बड़ी बात नहीं है और आप ने देखा होगा की कई खिलाड़ियों ने वनडे में दोहरे शतक लगाने का कारनामा करके भी दिखाया है। लेकिन पहले मैच में कोई खिलाड़ी शतक लगाता है उसकी खुशी उसके दोहरे शतक से भी ज्यादा होती है।



Herald