खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने यो-यो टेस्ट को भारतीय टीम में चयन का मानक तय कर रखा है। चाहे कितना भी बड़ा खिलाड़ी क्यों न हो उसे यो-यो टेस्ट तो देना ही होगा।
अब एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहे नियमित कप्तान विराट कोहली को भी वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल होने के लिए अपनी फिटनेस साबित करने के लिए यो-यो टेस्ट देना पड़ेगा।
B'day Spl : अपनी शानदार स्माइल और अख्तर की गेंद पर छक्के के लिए जाना जाता ये भारतीय गेंदबाज
मीडिया में ऐसाी ही खबरें चल रही है। इनके अनुसार इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा से पहले भारतीय कप्तान को अपना फिटनेस टेस्ट पास करना पड़ सकता है।
हाल ही में चोट के कारण ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल एशिया कप से बाहर हो गए थे। इसके बाद बीसीसीआई के फिटनेस टेस्ट यो-यो टेस्ट पर सवाल खड़े हो गए थे।
World Cup : पांच जून को इस टीम के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा भारत, देखिएं टीम इंडिया का पूरा शड्यूल
टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली पिछले कुछ समय से फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्हें इंग्लैंड दौरे पर लॉड्र्स टेस्ट के दौरान भी खेलने में परेशानी का सामना करना पड़ा था। हालांकि विराट इंग्लैंड दौरे से पहले भी यो-यो टेस्ट देकर ही भारतीय टीम में शामिल हुए थे।
भारत और वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला राजकोट में चार अक्टूबर से खेला जाएगा। वहीं दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच 12 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमें पांच मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी- 20 सीरीज खेलेगी।