Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लक्ष्मण शिवरामकृष्णन का हैरान करने वाला बयान, कहा-हसन अली और आमिर से नही इस गेंदबाज़ से रहना होगा भारत को सावधान

भारत और पाकिस्तान मैच को  लेकर अभी से उत्साह बना हुआ है. इस मैच से पहले भारत के दिग्गज स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने भारत को आगाह किया  है. उन्होंने साफ़ किया है कि भारत को पाकिस्तान के लेग स्पिनर शादाब खान से बच कर रहना होगा. वो टीम इंडिया  को मैच के दौरान हैरान कर सकते है.

वो पाक के लिए तुरुप का इक्का हो सकते हैं

Asia Cup 2018: Format, venues, schedule and teams announced

एशिया कप के बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए कॉलम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने लिखा कि

“इतिहास को देखा जाएं, तो पाकिस्तान टीम का गेंदबाजी अटैक हमेशा ही मजबूत रहा है और इस बार भी मामला अलग नहीं है. मोहम्मद आमिर नई और पुरानी दोनों गेंदो के साथ खतरनाक है, हालांकि मैं लेग स्पिनर शादाब खान को काफी दिलचस्पी से देखूंगा. वो आगे चलकर इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान का तुरुप का इक्का साबित हो सकता हैं.”

पाकिस्तान के पास है विस्फोटक टीम 

पाक की टीम को लेकर उन्होंने कहा कि

“पाकिस्तान एक निर्दयी और विस्फोटक टीम है. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीम ने युवा खिलाड़ियों में अच्छा निवेश किया है और मैं फखर जमान और बाबर आजम को धमाकेदार बल्लेबाजी करते देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता हूं.”

आप को बता दें कि भारत और पाकिस्तान का मुकाबला एशिया कप के सबसे रोमांचक मुकाबले में से एक माना जा रहा है. चैंपियंस ट्राफी के फाइनल के बाद दोनों देश पहली बार एक दुसरे का सामना कर कर रहें है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जहां भारत इस मैच को जीत कर चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में मिली हर का बदला लेना चाहेगा, वही पकिस्तान इस मैच को भी जीतना चाहेगी.

भारत के लिए एशिया कप में विराट कोहली नही खेल रहें है. ऐसे में पाकिस्तान के पास भारत को चौकाने का अच्छा मौका है. हालांकि रिकार्ड्स में भारत, पाकिस्तान पर भारी पड़ता हुआ नज़र आता है.

The post लक्ष्मण शिवरामकृष्णन का हैरान करने वाला बयान, कहा-हसन अली और आमिर से नही इस गेंदबाज़ से रहना होगा भारत को सावधान appeared first on SportzWiki Hindi.