Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व विश्व नम्बर वन मारिया शारापोवा यूएस ओपन से बाहर

खेल डेस्क। दुनिया की पूर्व विश्व नम्बर वन महिला खिलाड़ी रूस की मारिया शारापोवा को लगातार दूसरे साल यूएस ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। महिला एकल में 2006 की चैंपियन शारापोवा को स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

जन्मदिन विशेष: इस दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर की उपलब्ध्यिों के लिए याद किया जाता है 1999 विश्व कप

स्पेन की सुआरेज नवारो ने अपने 30वें जन्मदिन के अवसर पर पांच बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन शारापोवा को 6-4, 6-3 से शिकस्त दी है। रूस की मारिया शारापोवा ने अपना पिछला ग्रैंडस्लैम पेरिस में 2014 में अपने नाम किया था। चार साल की लम्बी अवधि के दौरान वह एक भी गै्रंडस्लैम हासिल नहीं कर सकी है।

यूएस ओपन : रॉजर फ़ेडरर बने उलटफेर के शिकार, घुटने टेके इस खिलाड़ी के सामने

वहीं जापान की नाओमी ओसाका ने बेलारूस की एरिना स्बालेंका को 6-3, 2-6, 6-4 से शिकस्त देकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वह 2004 में शिनोबु असागोइ के बाद यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली जापान की पहली महिला खिलाड़ी बन गई है।

गोल्ड मेडल जीतने वाले तेजिंदर पर टूटा दुखों का पहाड़, नहीं कर पाएं अपने पिता को दिया वादा पूरा

इस जापानी खिलाड़ी का अगले दौर में यूक्रेन की 36वें नंबर की लेसिया सुरेंको से मुकाबला होगा। सुरेंको ने चेक गणराज्य की मार्केटा वोनद्रोसोवा को 6-7, 7-5, 6-2 से शिकस्त देकर टूर्नामेंट से बाहर किया था।

एलिस्टेयर कुक ने जिस टीम के खिलाफ शुरू किया था टेस्ट करियर अब उसी के विरूद्ध खेलकर लेंंगे संन्यास

वहीं पुरुष वर्ग में टेनिस के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर को अपने चौथे दौर के मुकाबले में उलटफेर का शिकार होना पड़ा है। पांच बार के चैंपियन फेडरर को ऑस्ट्रेलिया के दुनिया के 55वें नंबर के खिलाड़ी जॉन मिलमैन ने 3-6, 7-5, 7-6, 7-6 से शिकस्त दी। फेडरर को यूएस ओपन के 41 मैचों में शीर्ष 50 से बाहर के खिलाड़ी के खिलाफ यह पहली शिकस्त कर सामना करना पड़ा है।