Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्टीफन फ्लेमिंग ने भारतीय टीम के विश्वकप जीतने की सम्भावना पर कही ये बात

विश्व कप 2019 को अब सिर्फ 8 महीने का ही समय शेष रह गया हैं. ऐसे में अब क्रिकेट के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी विश्व कप 2019 की अपनी-अपनी प्रबल दावेदार टीमों के बारे में बता रहे हैं. इसी बीच न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी स्टीफन फ्लेमिंग ने भी विश्व कप 2019 के लिए अपनी प्रबल दावेदार टीम का नाम बताया हैं.

भारत को मानते है विश्व कप 2019 का प्रबल दावेदार 

आपकों बता दें, कि न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी व आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भारतीय टीम को 2019 विश्व कप की प्रबल दावेदार टीम बताया हैं.

बता दें, कि इन्होंने अपनी कोचिंग मेंचेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार आईपीएल चैंपियन बनाया हैं. वहीं उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 111 टेस्ट मैच, 280 वनडे मैच व 5 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं. उन्होंने 111 टेस्ट में 7172 रन, वनडे में 8037 रन और टी-20 में 110 रन बनाये हुए हैं.

विश्व कप 2019 की प्रबल दावेदार भारत 

मेल टुडे से बात करते हुए शुक्रवार को स्टीफन फ्लेमिंग ने अपने एक बयान में कहा, भारतीय टीम देखने में बहुत ही मजबूत लग रही हैं. वह निश्चित रूप से इंग्लैंड की गर्मियों में होने वाले विश्व कप की प्रबल दावेदार टीम हैं. 

सिर्फ भारतीय टीम को भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की इंजरी पर ध्यान देना होगा. भारत को 2019 विश्व कप के लिए भुवी और बुमराह के अलावा भी कुछ अच्छे तेज गेंदबाज तैयार करने होंगे.  भारत को उन दो गेंदबाजो के अलावा भी कुछ अच्छे तेज गेंदबाजो की जरुरत हैं. बाकि सभी विभाग में भारतीय टीम बहुत मजबूत हैं और विश्व कप 2019 अपने नाम कर सकती हैं. 

भारतीय टीम का दावा बहुत मजबूत

उन्होंने अपने बयान में आगे कहा,

“विराट कोहली और ओपनर हमेशा फॉर्म में रहते हैं. एमएस धोनी भी बड़े टूर्नामेंट में अच्छा करते हैं. केडर जाधव और दिनेश कार्तिक भी अच्छे मध्यक्रम के बलेल्बज हैं ऐसे में भारतीय टीम का दावा बहुत मजबूत नजर आ रहा हैं.”

The post स्टीफन फ्लेमिंग ने भारतीय टीम के विश्वकप जीतने की सम्भावना पर कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.