Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड दौरे पर सीरीज हार के लिए कोच शास्त्री ने इन्हें ठहराया जिम्मेदार

इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड दौरे से टेस्ट सीरीज और वनडे सीरीज हार कर विदेश लौटी भारतीय टीम के बचाव में उसके कोच आ गए है। कोच ने इन दोनों ही सीरीज में मिली हार के लिए अपनी टीम का बचाव किया हैै। वैसे आपकों बता दे की आज से एशिया कप की शुरूआत हो रही है और भारतीय टीम का पहला मैच 18 सितंबर को है, अगर भारतीय टीम एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करती है तो इंग्लैंड में हार का कलंक टीम पर से हट जाएगा।

अब इस भारतीय एथलीट की भी बनेगी बॉयोपिक, शामिल होंगी इन खिलाड़ियों में

वैसे हम इस खबर में बात कर रहे है भारतीय टीम की इंग्लैंड में हार और टीम के बचाव में आए कोच शास्त्री की, कोच रवि शास्त्री ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-4 से मिली हार के बावजूद टीम का बचाव करते हुए कहा की इस दौरे के सकारात्मक पहलू पर ध्यान देना चाहिए।

कोच शास्त्री ने कहा कि इंग्लैंड दौरे के दौरान भारतीय टीम में काफी सुधार देखे गए है, सीरीज के दौरान टीम ने इंग्लैंड को बराबर की टक्कर दी और आसानी से हार नहीं मानी लेकिन जीत के अच्छे अवसरों को भुनाने में नाकाम साबित हुई।

एक टीवी चैनल पर इंटरव्यू के दौरान शास्त्री ने यह भी कहा की यह बहुत ही कठिन दौरा था। इस दौरे से हमें कई सबक सीखने को मिले है। शास्त्री ने कहा कि टीम को इस दौरे से बहुत सारी सकारात्मक चीजें सीखनी होंगी, लेकिन हमें इस पर ध्यान देना होगा कि हम जीत के इतने करीब आने के बावजूद क्यों चूक गए।

B'day Spl : विदेश से आएं इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम में बनाई अपनी विशेष पहचान

कोच शास्त्री ने सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले गेंदबाजों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारा गेंदबाजी आक्रमण काफी अच्छा रहा। हालांकि हमारे बल्लेबाज विफल रहे।