Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ने विदेशी जमीन पर टेस्ट सीरिज भी गवाई, इंग्लैंड ने जीता चौथा टेस्ट

इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरिज में इंग्लैंड ने भारत को चौथे टेस्ट में तो हराया ही साथ ही सीरिज पर भी कब्जा कर लिया। इस सीरिज के शुरूआत से ही भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, भारत ने पहले दो टेस्ट मैच हारने के बाद तीसरे टेस्ट में जीत दर्ज की थी जिसके बाद ये माना जा रहा था की भारतीय टीम वापसी करेगी लेकिन चौथे टेस्ट में हारकर भारतीय टीम ने सीरिज भी गवा दी है। इसके अलावा भारतीय टीम इंग्लैंड से वनडे सीरिज भी हार चुकी है।

इंडोनेशिया में भारत ने किया एशियाई खेलों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को हराया

आपकों बता दें की इंग्लैंड टीम की शानदार गेंदबाजी के बदोलत वह भारत को हराने में कामयाब रहे, इधर भारतीय टीम के खिलाड़ी विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के अर्धशतकों के बावजूद भारत चौथे दिन 60 रन से हार गया।

EngvInd : ऋषभ पंत ने चौ​थे टेस्ट मैच में बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, इन भारतीयों के नाम भी दर्ज हुए ये रिकॉर्डए ये रिकॉर्ड

इंग्लैंड के 245 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने चार चौकों की मदद से 58 रन बनाए इसके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 51 रन के साथ चौथे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी की लेकिन इसके बाद भी भारतीय टीम 184 रन पर आलआउट हो गई।

एशियाई खेलों में दूसरा स्वर्ण पदक जीतने के लिए जापान से भिड़ेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

इंग्लैंड की ओर शानदार गेंदबाजी करने वाले मोइन ने पहली पारी में पांच विकेट चटकाए थे तो वहीं दूसरी पारी में 71 रन देकर चार विकेट चटकाए जबकि जेम्स एंडरसन दो विकेट और बेन स्टोक्स दो विकेट लिए। इस गेंदबाजी के बाद ही इंग्लैंड ने भारतीय टीम को मात दे दी।

अब इस भारतीय बॉक्सर के जीवन पर बनेगी फिल्म, किरदार निभाएंगे शाहिद कपूर