Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कल अपने पहले ही डेब्यू मैच में भरतीय टीम के इस गेंदबाज ने जीता सबका दिल  

इंटरनेट डेस्क। कल दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और हांगकांग के बीच खेले गए मैच को भारतीय टीम ने 26 रनों से जीत लिया। इस भारत की और से कप्तानी कर रहें रोहित शर्मा ने हांगकांग से टॉस हार गए और हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। साथ ही भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 285 रन बनाए। साथ ही भारतीत टीम की और से शानदार बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन ने अपने वनडे करियर का 14वां शतक लगाया हैं। लेकिन कल भारतीय टीम की और से शानदार गेंदबाजी करते हुए खलील अहमद ने सभी का दिल जीत लिया। राजस्थान के टोंक जिले के 20 वर्षीय खलील अहमद कल अपने पहले डेब्यू मैच में ही 3 विकेट लेकर अभी का दिल जीत लिया।

हांगकांग के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन शानदार शतक लगाया। शिखर धवन 120 गेंद पर 2 छक्के और 3 चौको की मदद से 127 रन की जबरदस्त पारी खेली। साथ ही उनका साथ देते हुए अम्बाती रायडू के अर्धशतक के बदौलत टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर हांगकांग को 285 रनो का लक्ष्य दिया। साथ ही लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की टीम ने शानदार शुरुआत की लेकिन भारत के खिलाफ मैच नही जीत पायी और 50 ओवर में आठ विकेट पर 259 रन ही बना पाई। कल 20 वर्षीय खलील अहमद ने अपना डेब्यू मैच खेला और शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए इसके साथ ही वह दिल जीतने में भी कामयाब हुए।

खलील ने 92 रन पर खेल रहें निजाकत खान एलबीडबल्यू किया और इसके साथ ही अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय विकेट लिया। उनके द्वारा लिए यह विकेट भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण था। इसके अलावा खलील अहमद सेक्रिस्टोफर कॉर्टर और एहसान खान का भी विकेट लिया। आपको बता दे कल खलील अहमद से 10 ओवर किये उनमें 48 रन दिए और तीन विकेट लिए।



Herald