Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्टीवन स्मिथ कैरेबियन प्रीमियर लीग से हुए बाहर, वजह जानकर स्मिथ के फैन होंगे भावुक

बॉल टेम्परिंग के आरोपों के चलते अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से एक साल की सजा झेल रहे स्टीवन स्मिथ इन दिनों वेस्टइंडीज में कैरेबियन प्रीमियर लीग खेलने गये थे, लेकिन इसी बीच उनसे जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर आ रही है.

स्मिथ चोट के चलते सीपीएल से हुए बाहर 

सीपीएल में बारबाडोस त्रिनदाद के लिए खेल रहे स्टीवन स्मिथ बचे हुए सीपीएल से अपनी चोट के चलते बाहर हो गये है. बता दें, कि स्टीवन स्मिथ को अपनी साइड स्ट्रेन की मांसपेशियों में खिचाव आ गया है. जिसके चलते वह बाकि सीपीएल से बाहर हो गये है.

टॉस के वक्त कप्तान होल्डर ने की पुष्टि 

रविवार को हुए एक मैच के टॉस दौरान बारबाडोस त्रिनदाद के कप्तान जेसन होल्डर ने अपने बयान में कहा, स्टीवन स्मिथ की मांसपेशियों में खिचाव है, इसलिए वह बाकी टूर्नामेंट के लिए बाहर है.

मुख्य कोच रॉबिन सिंह ने भी स्टीवन स्मिथ की चोट को लेकर अपने बयान में कहा, “स्मिथ को शरीर पर दर्द था. इसलिए उन्हें वापस जाना पड़ा है. वह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में था. उसकी चोट हमारे लिए निराशाजनक है.

7 मैचों में बनाये 185 रन 

बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के प्रतिस्थापन के तौर पर स्टीवन स्मिथ को बारबाडोस टीम से जोड़ा गया था. उन्होंने हाल में ही कनाडा टी-20 लीग भी खेली थी.

कैरेबियन प्रीमियर लीग के कुल 7 मैच खेले. जहां उन्होंने गेंदबाजी से तीन विकेट हासिल किये. वही उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से 26.42 के औसत से 185 रन बनाए.

टीम सबसे निचले स्थान पर 

Steve Smith will play Barbados Tridents in CPL

हालाँकि, उनकी टीम 8 मैचों में से 6 मैच हार चुकी है और उसके प्लेऑफ़ में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो चुकी है. वह सिर्फ 4 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर बनी हुई है.

बता दें, कि रविवार को भी बारबाडोस की टीम को सेंट लूसिया ने 6 विकेट से हरा दिया. बारबाडोस ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 135 रन बनाये थे. जिसके जवाब में सेंट लूसिया की टीम ने यह लक्ष्य 17.3 ओवर में हासिल कर लिया था.

The post स्टीवन स्मिथ कैरेबियन प्रीमियर लीग से हुए बाहर, वजह जानकर स्मिथ के फैन होंगे भावुक appeared first on SportzWiki Hindi.