स्पोर्ट्स डेस्क। साउथैंप्टन टेस्ट के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक ने कहा था कि वह ओवल में अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेलेंगे। शुक्रवार से शुरू होने वाले ओवल टेस्ट से पहले बुधवार को उन्होंने यहां आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पिछले छह महीने से मेरे दिमाग में चल रहा था कि ऐसा कुछ होने वाला है। मैंने चौथे टेस्ट से पहले रूटी (जो रूट) और फिर मैच के दौरान ट्रेवर (मुख्य कोच) को इस बारे में बताया। कुक ने भारत के खिलाफ ओवल मैदान पर खेले जाने वाले मौजूदा टेस्ट सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच के बाद संन्यास लेने की घोषणा की है। सीरीज में इंग्लैंड की टीम 3-1 से आगे है।
अफरीदी को मिली पाक टीम में जगह, एशिया कप में भारत के लिए पेश करेंगे चुनौती
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक ने संन्यास के पीछे की बड़ी वजह बताई है. उन्होंने कहा कि इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास का फैसला इसलिए लिया, क्योंकि उन्होंने उस मानसिक फूर्ती को खो दिया था जिससे उन्होंने अपने करियर के दौरान आसानी से काम किया था । टीम इंडिया के खिलाफ ओवल मैदान पर खेले जाने वाले मौजूदा टेस्ट श्रृंखला के 5वें व अंतिम मैच के बाद उन्होंने संन्यास लेने की घोषणा की है ।
INDvsENG: पांचवे टेस्ट से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, चोटिल हुआ टीम का ये अहम खिलाड़ी
कुक ने आगे कहा मेरी मानसिक फूर्ती अधिक रही है। मैं हमेशा मानसिक रूप से मजबूत रहा हूं लेकिन अब मेरी मानसिक फूर्ती कम हो रही है और फिर से उस फूर्ती को पाना काफी मुश्किल है। अगर साउथम्प्टन में मैच के बाद श्रृंखला का फैसला नहीं होता तो वह अपने संन्यास के फैसले को साझा नहीं करते।
Herald