Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यूएई जाने की नहीं थी सुधीर गौतम को उम्मीद सरहद पार पाकिस्तान से मिली मदद

sudhir gautam

सचिन तेंदुलकर और टीम इंडिया के सबसे बड़े फैन सुधीर गौतम ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तिरंगे को लहराने की उम्मीदें छोड़ दी थीं. उनके पास हवाई यात्रा के लिए टिकट के पैसे नहीं थे. इसी दौरान उन्हें सरहद पार पाकिस्तान से मदद मिली.

चाचा सिकागो ने की मदद 

37 वर्षीय सुधीर गौतम देश के सबसे बड़े क्रिकेट फैन के रूप में जाने जाते हैं. भारत के लगभग हर मैच में वह तिरंगे झंडे को लहराते हुए क्रिकेट स्टेडियम में दिखाई देते हैं. पर पैसे न होने के चलते उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात जाने की उम्मीदें छोड़ दी थीं. उनके पास कोई भी आशा की किरण नहीं बची थी.

तभी उनके पास पाकिस्तान के सबसे बड़े फैन बशीर चाचा सिकागो का फोन आया और उन्होंने एशिया कप के लिए योजना पर अपने समकक्ष से पूछा. इसके बाद सुधीर ने अपनी मजबूरी को बताया. इसके बाद चाचा चौधरी ने तुरंत ही उनकी फ्लाइट की टिकट और रहने खाने का बंदोबस्त करने के लिए कहा.

इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स पर दी गयी जानकारी के मुताबिक बशीर चाचा ने इस बारे में बताया कि

”ये एक गहरा प्यार है. आप जानते हैं कि अल्लाह की कृपा से पैसा आता जाता रहेगा. मैंने सुधीर से कहा तुम बस आ जाओं बाकि सब हम देख लेंगे. मैं अधिक पैसे वाला व्यक्ति नहीं हूं पर मेरा दिल समंदर जितना बड़ा है. अगर मैं आपकी मदद करूंगा अल्लाह इससे खुश होंगे.”

इसी बीच सुधीर ने कहा ‘मैंने वीजा लिया. चाचा ने मेरे लिए टिकट ली. इसके अलावा चाचा ने होटल और भोजन का भी खयाल रखा” 

भारतीय टीम 2017 में चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान से हार गयी थी. इसे याद करते हुए सुधीर ने कहा ”हम फाइनल में चैंपियन ट्रॉफी उनके खिलाफ हार गए थे. पर 2018 हमारा है. हम एशिया कप में उनसे बदला लेंगे.”

वहीं दूसरी ओर बशीर चाचा ने कहा कि अगर भारत जीतता तो भी वह खुश होंगे. क्रिकेट सिर्फ क्रिकेट है.

The post यूएई जाने की नहीं थी सुधीर गौतम को उम्मीद सरहद पार पाकिस्तान से मिली मदद appeared first on SportzWiki Hindi.