टेस्ट क्रिकेट की नंबर एक टीम भारत को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-4 से करारी हार का सामना करना पड़ा।पिछले कुछ समय से जबरदस्त प्रदर्शन कर हर विरोधी टीम के लिए चुनौती बनी विराट एंड कंपनी की ये हार फैंस के साथ ही टीम मैनेजमेंट से जुड़े कई लोगों को चुभ रही है।

भारतीय टीम पिछले काफी समय से खेल रही है लगातार
हार भले ही परेशान कर रही हो लेकिन एक चीज नजरअंदाज नहीं कर सकते कि ये भारतीय खिलाड़ी पिछले काफी समय से लगातार खेल रहे हैं। बीसीसीआई के बहुत ही बिजी शेड्यूल के कारण खिलाड़ियों को लगातार क्रिकेट खेलना पड़ रहा है जिससे बढ़ रहे वर्कलोड काफी बढ़ चुका है। भारत के फ्यूचर टूर प्रोग्राम को देखे तो विश्व कप से पहले बिल्कुल भी ब्रेक नहीं है।

वर्कलोड के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी हो सकती हैं मुश्किल
भारतीय टीम जो अभी एशिया कप में हिस्सा ले रही है उसे इसके तुरंत बाद वेस्टइंडीज टीम की मेजबानी करनी है और उसके बाद ही ऑस्ट्रेलिया के मुश्किल दौरे पर जाना है। ऐसे में अगर ये थके खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएंगे तो वहां भी निराशा का सामना करना पड़ सकता है।

मुख्य चयनकर्ता ने कहा- हमारी टीम का फिटनेट है जबरदस्त
भारतीय टीम के लगातार हो रहे मैचों को लेकर टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि “मैं पूरी तरह से सहमत हूं। चोट की रोकथाम और वर्कलोड मैनेजमेंट के संबंध में हमारे पास एक साफ योजना है। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में हमारे तेज गेंदबाजों का उत्कृष्ट प्रदर्शन हमारे वर्कलोड मैनेजमेंट की गवाही है। हमारे द्वारा तय किए गए बुनियादी फिटनेस पैरामीटर ने हमारे फिटनेस मानकों को उठाया है।”
“अगर हमारे खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे के 83वें दिन आखिरी सत्र तक लड़ाई कर सकते हैं, जो उन्होंने उसी तेजी के साथ पहले दिन भी लड़ाई लड़ी। ये हमारे फिटनेस मानकों और लड़ने की क्षमता के बारे में बोलता है।”

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को दे सकते हैं आराम
वहीं एमएसके प्रसाद ने ऑस्ट्रेलिया के आगामी दौरे पर कुछ खिलाड़ियों को आराम देने को लेकर कहा कि “पांचवें टेस्ट(द ओवल टेस्ट) में आखिरी सत्र में भी भारतीय गेंदबाजों ने 90 मील प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी की। इसके बाद चोट की रोकथाम प्रक्रिया और वर्कलोड मैनेजमेंट के अनुसार ही हमने एशिया कप में विराट कोहली को आराम दिया और ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले आगामी घरेलु सीरीज में कुछ और खिलाड़ियों को आराम देने का इरादा रखते हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने दिए संकेत स्टार खिलाड़ियों को दिया जा सकता हैं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आराम appeared first on SportzWiki Hindi.