पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की गैरमौजूदगी में महेंद्र सिंह धोनी की उपस्थिती को कप्तान रोहित शर्मा के लिए अनमोल बताया है. भारतीय टीम एशिया कप का अपना पहला मैच हांगकांग के खिलाफ खेलेगी. जबकि दूसरा मैच चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ होगा.
क्या कहा गावस्कर ने ?
टाइम्स ऑफ़ इंडिया में लिखे अपने कॉलम में सुनील गावस्कर ने लिखा ”भारतीय टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिक्सचर है. टीम के कप्तान रोहित शर्मा का 50 ओवर फ़ॉर्मेट एक पसंदीदा फ़ॉर्मेट है. वह अपने रिकॉर्ड में कुछ शतक जोड़ना चाहेंगे. वह महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी के लिए भाग्यशाली हैं. कठिन परिस्थितयों में मददगार साबित होंगे.”

गावस्कर ने लिखा ”धोनी का अनुभव एक अनमोल चीज़ है, जिसे मापा नहीं जा सकता. युवा स्पिनर्स के लिए उनकी सलाह अतुलनीय है.”
भारतीय टीम अपना पहला मैच हांगकांग के साथ 18 सितंबर को खेलेगी. जबकि दूसरा मैच पाकिस्तान के साथ 19 सितंबर को खेला जाएगा. यानि भारत को हांगकांग के साथ खेलने के बाद अगले ही दिन पाकिस्तान से भिड़ना है. इस प्रकार के शेड्यूल की गावस्कर ने आलोचना की है.
उन्होंने लिखा ”भारत अपना पहला मैच हांगकांग के साथ खेलेगा. ये पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले वार्मअप की तरह होगा. आयोजनकर्ता भारत के लिए एक के बाद एक मैच को कैसे शेड्यूल कर सकते हैं. दूसरा मैच पाकिस्तान के साथ है. ये समझ से परे है.”

उन्होंने कहा ”हांगकांग अमीरात को हाराने के बाद यहां पहुंचा. साथ ही कई और टीमों को हराया. वह पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले मैच में घबराए हुए थे. अब वह भारत के खिलाफ अपने अच्छे प्रयास की ओर देख रहे होंगे”
”सामान्य तौर पर भारत पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगा. जिससे बल्लेबाजों को एक समय दिया जा सके. पर चूंकि वह दूसरे ही दिन पाकिस्तान के खिलाफ खेलंगे. इसलिए जल्द ही मैच ख़त्म करना चाहेंगे. जिससे अपनी उर्जा को बचा कर रख सकें.”
The post महेंद्र सिंह धोनी का टीम में होना रोहित शर्मा के लिए सौभाग्य की बात: सुनील गावस्कर appeared first on SportzWiki Hindi.