Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

‘एनर्जी ऑफ एशिया’ पैरा खेलों की होगी थीम : आयोजनकर्ता

जकार्ता| एशियाई खेलों की सफल मेजबानी के बाद इंडोनेशिया अब अपनी मेजबानी में अगले माह होने वाले एशियाई पैरालम्पिक खेलों की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इंडोनेशिया में एशियाई पैरालम्पिक खेल छह से 13 अक्टूबर तक होने हैं।

इंडोनेशिया एशियाई पैरा खेल आयोजन समिति ने कहा है कि इन खेलों में 41 देशों के 2800 एथलीट और 1800 अधिकारी हिस्सा लेंगे।

आयोजनकर्ताओं ने कहा कि ‘एनर्जी ऑफ एशिया’ इन खेलों की थीम होगी। आयोजन समिति के प्रमुख राजा सप्ता ओकटोहारी ने कहा, “खेल के गोलाकार लोगो के केंद्र में एक व्यक्ति की छवि है, जो तीन अलग-अलग रंगों के साथ है। यह आम लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एशिया की विविधता को एक साथ लेकर चलने का प्रतीक है।”

इंडोनेशिया पर्यटन मंत्रालय ने एशियाई पैरा खेलों-2018 को बढ़ावा देने का वादा किया है। मंत्रालय ने एथलीटों से सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय रहने का आग्रह किया है।

इंडोनेशिया ने पिछले साल मलेशिया में हुए दक्षिणपूर्व एशियाई (एसईए) पैरा खेलों में शीर्ष स्थान हासिल किया था। उसने इन खेलों में 117 स्वर्ण पदक, 69 रजत और 46 कांस्य पदक जीते थे।

अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा कि इंडोनेशिया अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों के आयोजन करने में सक्षम साबित हुआ।

इंडोनेशिया ने अपनी मेजबानी में हुए 18वें एशियाई खेलों में इस बार 31 स्वर्ण, 24 रजत और 43 कांस्य पदक के साथ चौथा स्थान हासिल किया था।

The post ‘एनर्जी ऑफ एशिया’ पैरा खेलों की होगी थीम : आयोजनकर्ता appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.