Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ट्विटर प्रतिक्रिया: बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर सोशल मीडिया पर छाए राशिद खान,भारतीयों ने बनाया बांग्लादेश का मजाक

एशिया कप में आज बांग्लादेश का सामना अफगानिस्तान से हुआ. इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. बांग्लादेश ने आज टीम में तीन बड़े बदलाव किये हैं.

अफगानिस्तान ने खड़ा किया मजबूत स्कोर 

राशिद खान (नाबाद 57) और गुलब्दिन नाएब (नाबाद 47) के बीच आठवें विकेट के लिए हुई 95 रनों की साझेदारी के दम पर अफगानिस्तान ने एशिया कप के ग्रुप-बी के मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 255 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया है. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. राशिद के अलावा अफगानिस्तान के लिए हसमातुल्लाह शाहिदी ने 58 रनों की पारी खेली.

बांग्लादेश के बल्लेबाज़ हुए फेल

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान से मिले 256 के टारगेट का पीछा करते हुए बांग्लादेश के दोनों ओपनर नजमल हुसैन (7)  और लिटन दास (6) बहुत ही सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं..उनके आउट होने केबाद बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सका. बांग्लादेश के बल्लेबाज़ अफगानिस्तान के आगे पूरी तरह से बेबस नज़र आए और पूरी टीम सिर्फ 119 रन पर सिमट गई.

किसने क्या कहा:

 

The post ट्विटर प्रतिक्रिया: बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर सोशल मीडिया पर छाए राशिद खान,भारतीयों ने बनाया बांग्लादेश का मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.