Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय क्रिकेट टीम के ये चार दिग्गज खिलाड़ी कोच के तौर पर रवि शास्त्री से हो सकते हैं बेहतर

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा मुख्य कोच रवि शास्त्री के नेतृत्व में भारतीय टीम खेल रही है। रवि शास्त्री ने जुलाई 2017 में भारतीय टीम की कोचिंग के पद पर नियुक्त किया गया जिसके बाद भारतीय टीम को घरेलु सीजन में तो बेहतरीन सफलता हाथ लगी लेकिन जैसे ही भारतीय टीम एशिया से बाहर निकली रवि शास्त्री की कड़ी परीक्षा होने लगी।

ये पांच भारतीय दिग्गज रवि शास्त्री से हो सकते हैं बेहतर

रवि शास्त्री की कोचिंग कार्यकाल में एशिया के बाहर का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। और इसमें किसी भी तरह से उनका प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में अब तो ये बाते भी सामने आ रही है कि कई ऐसे भारतीय दिग्गज हैं जो रवि शास्त्री से बेहतर हो सकते हैं। आज हम आपको वो पांच भारतीय दिग्गज खिलाड़ी बताते हैं जो रवि शास्त्री को भी कोचिंग में दे सकते हैं मात…..

राहुल द्रविड़

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रहे राहुल द्रविड़ इन दिनों भारत ए और भारतीय अंडर-19 टीम के कोच के पद पर नियुक्त हैं। राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में कई युवा खिलाड़ी लगातार सामने आ रहे हैं।

राहुल द्रविड़ ने एक कप्तान, खिलाड़ी के रूप में जिस तरह से कामयाबी हासिल की उसी तरह से कोचिंग में भी अच्छा कर रहे हैं, ऐसे में राहुल द्रविड़ भारतीय सीनियर टीम के लिए भी रवि शास्त्री से बेहतर कोच हो सकते हैं।

Pant's ambition and skill to bat in different styles: Dravid

लालचंद राजपूत

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए दो टेस्ट और चार वनडे मैच खेलने वाले पूर्व खिलाड़ी लालचंद राजपूत भले ही भारत के लिए ज्यादा नहीं खेल सके लेकिन उन्होंने दिखाया है कि उनमें जबरदस्त कोचिंग कौशल है। लालचंद राजपूत को हाल ही में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने अपना पूर्ण कालिन मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

लालचांद राजपूत ने साल 2007 में खेले गए विश्व टी-20 के दौरान विजेता भारतीय टीम के डायरेक्टर के तौर पर थे ऐसे में उनमें रवि शास्त्री से अच्छा कोच बनने के गुण हैं।

अनिल कुंबले

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफलतम गेंदबाज रहे अनिल कुंबले ने भारतीय नेशनल टीम की कोचिंग की है। एक साल तक भारतीय टीम के कोच पद पर रहे अनिल कुंबले ने भारत को जबरदस्त कामयाबी दिलायी।

वैसे उनको एशिया से बाहर कोचिंग का मौका नहीं मिल सका, लेकिन जिस तरह के अनिल कुंबले कोच हैं, वो भारत को रवि शास्त्री से बेहतर सफलता दिलाने का माद्दा रखते हैं।

संदिप पाटिल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी संदीप पाटिल ने भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी हैं। भारत को सबसे महान कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को कप्तान के तौर पर नियुक्ति करने वाले संदीप पाटिल ने इससे पहले साल 2003 विश्व कप में केन्या की कोचिंग करते हुए इन्हे पहली बार सेमीफाइनल तक का सफर तय कराया। इनमें कोचिंग की काबिलियत तो है जो भारत के अच्छे कोच साबित हो सकते हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post भारतीय क्रिकेट टीम के ये चार दिग्गज खिलाड़ी कोच के तौर पर रवि शास्त्री से हो सकते हैं बेहतर appeared first on SportzWiki Hindi.