इंग्लैंड के पूर्व कप्तान पॉल कॉलिंगवुड ने क्रिकेट के सभी फ़ॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा की है. डरहम काउंटी क्रिकेट क्लब का नेतृत्व करने वाले पॉल 24 सितंबर से शुरु हो रहे मिडिलसेक्स के साथ काउंटी चैंपियनशिप मुकाबले के बाद रिटायरमेंट ले लेंगे.
पॉल ने अपनी कप्तानी में इंग्लैंड टीम को 2010 में पहली बार आईसीसी टी-20 विश्वकप का ख़िताब दिलाया था. पॉल ने इंग्लैंड के लिए 68 टेस्ट, 197 वनडे और 36 टी-20 मैच खेले हैं. जबकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पॉल ने 1996 में डेब्यू किया था. उन्होंने 2013 में काउंटी चैंपियनशिप जीती जबकि इसके एक साल बाद ही वन-डे कप भी जीता.
रिटायरमेंट पर ये कहा पॉल कॉलिंगवुड ने

डरहम काउंटी क्रिकेट क्लब की अधिकारिक वेबसाईट पर दिए गए इन्टरव्यू के मुताबिक पॉल कॉलिंगवुड ने रिटायरमेंट पर कहा ”बहुत सोचने और विचार विमर्श के बाद मैंने क्रिकेट के सभी फ़ॉर्मेट से मौजूदा सीजन के ख़त्म होने के बाद रिटायरमेंट लेने का निर्णय लिया है.”
”मुझे पता था कि एक ना एक दिन यह वक्त आना ही है. हालांकि यह एक भावनात्मक निर्णय है, मुझे पता है कि ये सही समय है. मैं ये जानकर सहज महसूस करता हूं कि मैंने खेल के लिए अपनी पूरी उर्जा दी है.”
आगे पॉल ने कहा ”मैंने डरहम और इंग्लैंड की ओर से खेलते हुए जिसकी मैंने कल्पना तक नहीं की थी वह सब हासिल किया. इतने लंबे करियर को देख कर काफी ख़ुशी महसूस होती है.”

पॉल ने कहा ”पिछले 23 साल से डरहम क्रिकेट क्लब का नेतृत्व करना एक सम्मान की बात है. मैं स्टाफ, कोच, साथी खिलाड़ियों और सदस्यों को साथ देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. जिन्होंने मेरे करियर के सफ़र को सुखद बनाने में मदद की. मैं आगे भविष्य के लिए उत्साहित हूं और आगे की नई चुनौतियों की ओर देख रहा हूं.”
पॉल ने 304 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 35.86 की औसत से 16891रन बनाए . इस दौरान उन्होंने 35 शतक और 85 अर्द्धशतक लगाए. वहीं गेंदबाजी में पॉल ने 164 विकेट लिए हैं.
The post कुक के बाद अब इंग्लैंड के पॉल कॉलिंगवुड ने की क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा appeared first on SportzWiki Hindi.