Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिर्फ निम्रत कौर और अमृता सिंह को ही नहीं, बल्कि इस हसीना को भी डेट कर चुके हैं रवि शास्त्री

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री पिछलों दिनों ही निम्रत कौर के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में आये थे. बता दें, कि कोई पहली बार ऐसा नहीं था, कि उनका नाम किसी के साथ जुड़ा हो. इससे पहले भी वह कई बार अफेयर में पड़ चुके हैं.

अभिनेत्री अमृता सिंह को भी कर चुके हैं डेट 

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री का उनकी युवा अवस्था में अफेयर का किस्सा सामने आया था. दरअसल, रवि शास्त्री का उनके जमाने की एक्ट्रेस अमृता सिंह के नाम जुड़ा था.

दोनों के बीच लंबे समय तक अफेयर चला, लेकिन इसके बाद किसी बात को लेकर रवि शास्त्री और अमृता सिंह के बीच ब्रेक अप हो गया था. अमृता सिंह ने जहां सैफ अली खान से शादी कर ली थी, वहीं रवि शास्त्री ने रितु नाम की लड़की के साथ शादी कर ली थी.

अर्जेंटीना की टेनिस खिलाड़ी सबातीनी से भी रह चुका हैं रवि का अफेयर 

मीडिया  रिपोर्ट के मुताबिक, युएस ओपन 1990 का फाइनल मुकाबला जीत चुकी ग्रैबिला सबातीनी पर भी रवि शास्त्री का दिल फिसल गया था.

दरअसल, अमृता सिंह से ब्रेकअप के बाद खबर आई थी, कि रवि शास्त्री का दिल अर्जेंटीना की टेनिस खिलाड़ी ग्रैबिला सबातीनी पर आ चुका हैं और दोनों की अफेयर को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म भी हुआ था.

शानदार रहा है रवि शास्त्री का क्रिकेट करियर 

बता दें, कि रवि शास्त्री ने भारतीय टीम के लिए 80 टेस्ट मैच खेले हुए है. जिसमे उन्होंने 35.79 की औसत से 3830 रन बनाये हुए हैं. वहीं उन्होंने 80 टेस्ट मैचों में 151 विकेट भी हासिल किये हुए हैं.

वनडे में भी उन्होंने भारतीय टीम के लिए कुल 150 मैच खेले हुए हैं. जिसमे उन्होंने 29.04 की शानदार औसत से 4650 रन बनाये हुए हैं. उन्होंने 1981 से लेकर 1992 तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला था. वह वर्तमान में भारतीय टीम के कोच हैं और उनकी अगुवाई में भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन भी कर रही हैं.

 

The post सिर्फ निम्रत कौर और अमृता सिंह को ही नहीं, बल्कि इस हसीना को भी डेट कर चुके हैं रवि शास्त्री appeared first on SportzWiki Hindi.