Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्या प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा, जाने सोशल मीडिया पर फ़ैल रहे इस वीडियो की पूरी सच्चाई

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अनुष्का शर्मा लगातार खबरों में बने रहते हैं। अभी हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर भी अनुष्का काफी चर्चा में रही थीं। दोनों ने पिछले साल दिसंबर में इटली में शादी की थी। अब सोशल मीडिया पर अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की खबरें फ़ैल रही है।

सोशल मीडिया पर फ़ैल रहा वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज कल अपनी आने वाली फिल्म सुई धागा की प्रमोशन में लगी हैं। प्रमोशन के समय का ही उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो में साफ दिख रहा है कि उन्हें कुर्सी से उठने में परेशानी हो रही थी। जहाँ उनके साथ बैठे वरुण धवन आसानी से कुर्सी से उठ गए वहीं अनुष्का को उठने में परेशानी हुई।

 

View this post on Instagram

 

True or false🤨 . . . #instabolly #bollywood

A post shared by Bollywood Entertainment💎 (@lnstabolly) on Sep 14, 2018 at 5:59am PDT

लोगों को लगा हैं प्रेग्नेंट

चेयर्स से उनके उठने के तरीके और बार-बार दुपट्टा आगे करने की वजह से लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही वीडियो सोशल मीडिया पर फैलना शुरू हुआ लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि अनुष्का प्रेग्नेंट हैं। लोगों ने इस वीडियो को शेयर कर प्रेग्नेंट की खबर फैलानी शुरू कर दी। अनुष्का को वीडियो में देखकर लग भी रहा है कि वो प्रेग्नेंट हैं लेकिन सच्चाई कुछ और ही है।

यह है सच्चाई

हम आपको बता देना चाहते हैं कि अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की खबर में कोई सच्चाई नहीं है। अनुष्का पिछले कुछ समय से बल्जिंग डिस्क नाम की बीमारी से परेशान हैं। इस बीमारी में मरीज की हड्डियों में काफी दर्द होता है और उसे उठने बैठने में भी परेशानी होती है।

यहीं वजह है कि वीडियो में अनुष्का को उठने में परेशानी होते दिख रही है। इस बीमारी को ठीक होने में करीब 5 हफ्ते लग जाते हैं। अब आपको फिर कहीं उनका ऐसा वीडियो दिखे तो उसपर विश्वास न करें।

The post क्या प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा, जाने सोशल मीडिया पर फ़ैल रहे इस वीडियो की पूरी सच्चाई appeared first on SportzWiki Hindi.