गौतम गंभीर भारतीय टीम के एक ऐसे क्रिकेटर हैं. जो सामजिक कार्यों में हमेशा आगे रहते है. यह तो हम सभी जानते है, कि भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर हमेशा से ही देश के जवानों की मदद करते हैं और सेना के जवानों के बच्चों के लिए भी कई तरह के अभियान चलाते है.
गौतम गंभीर की संस्था सेना के जवानों व उनके बच्चों के लिए कई तरह के नेक काम करती है और अब गौतम गंभीर ने फिर कुछ ऐसा किया है. जिससे उनकी पूरे देश में प्रशंसा हो रही है.
गंभीर ने किन्नर समाज को समर्थन करने के लिए लगाई बिंदी पहना दुपट्टा

गौतम गंभीर किन्नर समाज के हिजड़ा हब्बा नाम के एक कार्यक्रम के उद्घाटन में पहुंचे थे. इस कार्यक्रम में उन्होंने दुपट्टा पहना और बिंदी भी लगाईं.
दरअसल, उन्होंने ऐसा किन्नर समाज के प्रति अपना समर्थन जताने के लिए किया था. जब उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया में आई, तो लोगो को हैरानी जरुर हुई, लेकिन जैसे ही लोगो को उनकी मंशा का पता चला तो हर किसी की नजर में उनका कद और बढ़ गया हैं.
रक्षाबंधन के मौके पर भी किया था किन्नर समाज को सपोर्ट

बता दें, कि किन्नर समाज के लोगो के साथ गौतम गंभीर ने रक्षाबंधन के मौके पर भी एक तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की थी. जिसमे वह किन्नर सामाज के लोगो से राखी बधवाते हुए नजर आ रहे थे.
साथ ही उन्होंने इस तस्वीर को सोशल मिडिया में पोस्ट करते हुए लिखा था, कि
“औरत या मर्द होने के बजाय इंसान होना सबसे ज्यादा मायने रखता हैं. मुझे गर्व है, कि किन्नर समाज की अभिना अहर और सिमरन शेख ने मेरे हाथ में रखी बांधी है.”
“It’s not about being a man or a woman. It’s about being a HUMAN.” With proud transgenders Abhina Aher and Simran Shaikh and their Rakhi love on my hand. I’ve accepted them as they are. Will you? #respecttransgenders pic.twitter.com/6gBOqXu6nj
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) August 25, 2018
The post गौतम गंभीर ने लगाई बिंदी ओढ़ा दुपट्टा, वजह जानकर आपकी नजरों में बढ़ जायेगा इस दिग्गज का कद appeared first on SportzWiki Hindi.