Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सारा को मिली लंदन काॅलेज से डिग्री, सेरेमनी में पहुंचे सचिन और अंजलि

लंदन
 मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ग्रैजुएट हो चुकी है। युनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन से ग्रेजुएशन को पूरा करने वाली सारा दीक्षांत समारोह में पापा सचिन और मां अंजली के साथ मौजूद थीं। इस समारोह में सारा ने अपने माता-पिता के साथ खूब मस्ती की। इन तीनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

अपने आॅफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए सारा ने लिखा, 'मैंने क्या किया?' बता दें कि सारा ने अपनी स्कूली पढ़ाई धीरूबाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। जिसके बाद वो ग्रेजुएशन करने लंदन चली गई थीं। उनकी इस फोटो को करीब 90 हजार लोग लाइक कर चुके हैं और लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

सचिन के बेटी सारा अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सारा सचिन की बड़ी बेटी हैं। दूसरी संतान अर्जुन तेंदुलकर हैं जिनका पूरा फोकस क्रिकेट पर है। हाल ही में उन्होंने इंडिया अंडर-19 की तरफ से श्रीलंका से मैच खेला था। जिसमें उन्होंने विकेट भी चटकाया था। अर्जुन तेज गेंदबाज के साथ-साथ बल्लेबाज भी हैं।