न्यूयॉर्क | अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पूर्व वर्ल्ड नम्बर-1 सेरेना ने महिला एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में एस्टोनिया की काई कनेपी को मात दी।
मैच के बाद सेरेना ने कहा,”यह निश्चित तौर पर आसान मैच नहीं था। कनेपी जानती हैं कि कैसे खेलना है। मैं इस मैच में जीतकर काफी खुश हूं।”क्वार्टर फाइनल में सेरेना का सामना कैरोलिना प्लिस्कोवा से होगा।
The post टेनिस खिलाड़ी सेरेना नें क्वार्टर फाइनल में बनाई अपनी जगह appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.