Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले छिनी कप्तानी अब वनडे टीम से भी बाहर हुआ ये श्रीलंकाई खिलाड़ी!

इंटरनेट डेस्क। श्रीलंका के खिलाड़ी एंजेला मैथ्यूज का इस समय बहुत खराब समय चल रहा है। मैथ्यूज को वनडे टीम की कप्तानी से हाल ही में हटाए जाने के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने मैथ्यूज को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) की चयन समिति ने मैथ्यूज को बाहर करने के पीछे फिटनेस को कारण बताया है। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली श्रीलंका टीम को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया लेकिन टीम लिस्ट को खेल मंत्रालय के पास आखिरी मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। लेकिन ऐसी संभावनाएं कम ही हैं कि इसमें कोई बदलाव हो और मैथ्यूज को टीम में शामिल किया जाए।

मैथ्यूज और टीम के कोच चंडिका हाथरूसिंघा के बीच शुक्रवार को बैठक हुई थी, जिसमें मैथ्यूज से कप्तानी से हट जाने को कहा था। कोच चंडिका हाथरूसिंधा और एंजेलो मैथ्यूज के बीच इस बैठक में फिटनेस को लेकर भी चर्चा हुई। इसी बीच श्रीलंका के इस खिलाड़ी ने कप्तानी से हटाए जाने के कारण चयनकर्ताओं पर नाराजगी जताई। साथ ही इस बारें में चयन समिति को एक पत्र लिखा था।

इसके साथ ही पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने कहा कि एशिया कप में टीम के खराब प्रदर्शन के मामले में उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा है। दुबई में खेले जा रहे एशिया कप में श्रीलंका की टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई और शुरू के दौर में ही इस कप से बाहर हो गई। टीम को बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका के खराब प्रदर्शन के कारण मैथ्यूज को वनडे टीम के कप्तान पद से हटा दिया गया और दिनेश चंडीमल को इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम की कमान सौंपी गई।