भारत के दिग्गज तेज़ गेंदबाज आरपी सिंह ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. भारत के इस पूर्व तेज़ गेंदबाज़ ने 2005 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. बाएं हाथ के इस इस गेंदबाज़ को तब ज़हीर खान के विकल्प के रूप में देखा जा रहा था. मगर चोट की वजह से कभी भी आरपी सिंह अपने करियर में टॉप में पर नही पहुँच सके और टीम से बाहर हो गए. आरपी सिंह ने अपने संन्यास की घोषणा ट्विटर पर की है.
ट्वीट कर के दी जानकारी
आरपी सिंह ने ट्विटर पर अपने संन्यास की घोषणा की थी. इस दौरान उन्होंने अपने फैन्स के लिए के भावुक सन्देश डाला था. इस पोस्ट में उन्होंने अपने डेब्यू मैच को लेकर भी बात की थी.
— R P Singh (@rpsingh) September 4, 2018
चोट से घिरा रहा है करियर

आरपी सिंह ने अपने पहले एकदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय मैच की शुरुआत, सितंबर 2005 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में की थी, जिसमें उन्होंने अपने पहले ही मैच में 2 विकेट हासिल किए. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपने तीसरे एकदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय मैच में 35 रन देकर 4 विकेट लेने का एक जादुई आंकड़ा पार करते हुए न केवल भारत को मैच जीतने में मदद की बल्कि उन्होंने पहला ‘मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार’ भी अपने नाम किया था.

इसके अलावा अगर टेस्ट डेब्यू की बात करें तो वो भी बेहद ख़ास रहा था. आरपी सिंह ने अपने पहले टेस्ट मैच की शुरुआत जनवरी 2006 में, पाकिस्तान के फैसलाबाद में, पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच से की, जिसमें उन्हें 5 विकेट लेने का श्रेय प्राप्त हुआ और उन्हें मैन ऑफ द मैच हासिल किया था.
आरपी सिंह, सितम्बर 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुए आईसीसी विश्वकप टी-20, 2007 के क्रिकेट टूर्नामेंट में भी भारतीय टीम का एक हिस्सा थे/ उन्होंने अपने भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए लगभग सात मैचों में 12.66 की औसत के साथ 12 विकेट लिए थे.
The post आरपी सिंह ने भावुक संदेश के साथ क्रिकेट के सभी फ़ॉर्मेट से किया सन्यास की घोषणा appeared first on SportzWiki Hindi.