खेल डेस्क। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम हांगकांग के खिलाफ 14वें एशियाई कप में अपने अभियान की शुरुआत आज कर रही है। इस मैच में हांगकांग ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है।
अफगानिस्तान ने पांच बार के चैम्पियन श्रीलंका को बाहर कर किया सुपर-4 में प्रवेश
मैच राजस्थान के खिलाड़ी खलील अहमद अपना अन्तरराष्ट्रीय करियर शुरू करेंगे। उन्हें रोहित शर्मा ने अपनी अन्तिम एकादश में स्थान दिया है। टीम इंडिया का लक्ष्य इस मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले की तैयारी करने का होगा।
वैसे भारतीय टीम के लिए यह मैच एक तरह से अभ्यास मैच की तरह ही होगा, क्योंकि एशिया कप की सबसे कमजोर टीम हांगकांग ही है, जो पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रही है।
अब इस टीम की ओर से एकदिवसीय क्रिकेट खेलेंगे पुजारा और जडेजा
एकदिवसीय क्रिकेट में भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखते हुए उसे खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वैसे भी इस टूर्नामेंट में भारत का दबदबा रहा है। एशिया कप के अब तक के खेले गए 13 संस्करणों में टीम इंडिया का दबदबा रहा है।
हांगकांग को अपने पहले मैच में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ आठ विकेट से शिकस्त का सामन करना पड़ा था। इस एकतरफा मैच में हांगकांग टीम 116 रन पर ही आउट हो गई थी।
197वें मैच में खेली मिताली ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी
टीमें : भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर और खलील अहमद।
हांगकांग: अंशुमान रथ (कप्तान), ऐजाज खान, बाबर हयात, कैमरन मैकुलसन, क्रिस्टोफर कार्टर, अहसन खान, अहसन नवाज, तनवीर अहमद, तनवी अफजल, वकास खान, अर्शद मोहम्मद, किंचित शाह, नदीम अहमद, राग कपूर, स्काट मैकेहनी, और आफताब हुसैन।