एशिया कप के लिए कल भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है। वहीं टीम की कप्तानी टीम के रोहित शर्मा के हाथों में रहेगी। एशिया कप की शुरुआत 15 सितम्बर से हो रही है और भारत के पहले मुकाबला 18 सितम्बर को होगा।
रोहित ने दिए फैंस के सवालों के जवाब

टीम की कप्तानी मिलने के बाद कल शाम रोहित शर्मा ने ट्वीटर पर अपने फैंस के साथ जुड़े। वहां उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब भी दिए। रोहित ने इसकी घोषणा एक दिन पहले ही कर दी थी। उन्होंने 31 अगस्त की शाम को ट्वीट कर जानकारी दी थी कि कल शाम 7 बजे से वह फैंस से चैट करेंगे और उनके सवालों के जवाब देंगे।
Hey guys let’s chat tomorrow at 7pm? Tweet me your questions with the hashtag #AskRo and I’ll answer as many as I can! Talk then
— Rohit Sharma (@ImRo45) August 31, 2018
कप्तानी को लेकर पूछा गया सवाल

इस चैट के दौरान फैंस ने रोहित से कई सवाल पूछे। इसी दौरान एक फैन ने हिटमैन से पूछा “मुंबई इंडियन और भारत की कप्तानी करने में क्या अंतर है?”
एशिया कप के लिए भारत के कप्तान बनाये गए रोहित ने इसका शानदार जवाब दिया। रोहित ने कहा
“एक टीम में ऐसे खिलाड़ी होते हैं जिसके साथ आप पूरे साल रहते हैं और दूसरी टीम में ऐसे खिलाड़ी होते हैं आप जिसके खिलाफ खेले होते हैं या फिर कभी मिले भी नहीं होते”
One is team mates you travel with all year round and the other is players you play against and may never have even met before!
— Rohit Sharma (@ImRo45) September 1, 2018
एशिया कप में रोहित पर रहेगी बड़ी जिम्मेदारी

एशिया कप ऐसा टूर्नामेंट है जहाँ भारत को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। इससे पहले पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी के हार में भारतीय टीम को करारी शिकस्त दी थी। कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित पर कप्तानी के साथ ही बल्लेबाजी में भी काफी जिम्मेदारी होगी।
कप्तानी रोहित के लिए नई बात नहीं है। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस को तीन बार चैंपियन बना चुके हैं। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। फिर भी एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में उनके पर दबाव तो रहेगा।
The post एशिया कप के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनने पर रोहित शर्मा ने बताया क्या हैं आईपीएल और टीम इंडिया की कप्तानी में अंतर appeared first on SportzWiki Hindi.
