Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा रहे ऑल राउंडर जलज सक्सेना ने टीम इंडिया में चयन न होने पर कही ये बात

jalaj saxena

घरेलू क्रिकेट में बल्ले और बैट दोनों से शानदार प्रदर्शन कर रहे जलज सक्सेना टीम इंडिया में चयन को लेकर ज्यादा नहीं सोचते हैं. वह सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देना चाहते हैं और उसे बेहतर बनाने के बारे में सोचते हैं. अच्छा करने के बाद चयन न होने पर कई खिलाड़ियों जहां निराशा में डूब जाते हैं तो वहीं जलज इस बात से बिल्कुल भी निराश नहीं हैं.

जलज ने पिछले सीजन में केरल की ओर से खेलते हुए 40 विकेट लिए थे और 500 से अधिक रन बनाए. जबकि इससे पहले के सीजन में मध्य प्रदेश की ओर से खेलते हुए ऐसा ही प्रदर्शन किया था.

चयन को लेकर ये बोले जलज 

मौजूदा समय में जलज सक्सेना विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे हैं. वाह क्रिकेट को दिए इन्टरव्यू में उन्होंने कहा ”मैं ज्यादा कुछ सोच कर मैदान पर नहीं उतरता. मैं इन चीजों पर ज्यादा ध्यान नहीं देता हूं क्योंकि यह मेरे हाथ में नहीं है. जो चीज मेरे हाथ में है, मैं उस पर ध्यान देता हूं.”

31 वर्षीय जलज का कहना है कि उन्होंने बचपन से टीम इंडिया में खेलने के लिए तैयारी की है. पर वह कम्पटीशन के बारे में ज्यादा नहीं सोचते और सिर्फ अपने खेल पर फोकस करना चाहते हैं.

उन्होंने कहा ”मैं कम्पटीशन के बारे में ज्यादा नहीं सोचता. मेरा काम अच्छा प्रदर्शन करना है. मैं इसी पर ध्यान देता हूं. मैंने बचपन से लेकर अभी तक भारत के लिए खेलने की तैयारी की है. मुझे नहीं लगता कि मेरा ध्यान इन चीजों पर जाना चाहिए कि मैं किसकी जगह टीम में आ रहा हूं. मैं इस बारे में कुछ नहीं सोचता.”

जलज ने इंदौर से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की ओर काफी क्रिकेट खेला. बाद में उन्होंने केरला की ओर से खेलने का निर्णय लिया. जलज का कहना है कि ऐसा करने के लिए उनसे किसी ने कहा नहीं था. ये उनका खुद का फैसला है.

The post घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा रहे ऑल राउंडर जलज सक्सेना ने टीम इंडिया में चयन न होने पर कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.