बार्सिलोना| बार्सिलोना क्लब प्रबंधन ने कहा कि खिलाड़ियों के मना करने के बावजूद वह अभी भी इस सीजन में गिरोना के खिलाफ अमेरिका में ला लीगा मैच खेलने के लिए तैयार है। बार्सिलोना के प्रवक्ता जोसेप विवेस ने कहा कि गिरोना के खिलाफ जनवरी में प्रस्तावित मैच अब एक वास्तविकता बन गया है।
विवेस ने कहा, ” हम (अमेरिका) में खेलने के इच्छुक हैं क्योंकि यह एक रणनीतिक बाजार है। लेकिन हम चाहते हैं कि यह खिलाड़ियों और स्पेनिश फुटबॉल संघ के बीच आम सहमति, समझौता और सद्भाव से हो।” गिरोना के प्रबंधन ने बार्सिलोना के साथ एक संयुक्त बयान में कहा कि वह मियामी में खेलने के इच्छुक है।
उन्होंने कहा कि बार्सिलोना के खिलाड़ी इस मामले में क्लब की स्थिति को समझते हैं।
पिछले महीने अगस्त में बार्सिलोना ने अमेरिका में एक प्रतिस्पर्धी ला लीगा मैच खेलने सहित अमेरिका और कनाडा में फुटबाल को बढ़ावा देने के लिए 15 साल के करार की घोषणा की थी।
इस घोषणा के बाद, स्पेनिश खिलाड़ियों के संघ ने 22 अगस्त को सभी ला लीगा टीमों के कप्तानों के साथ एक बैठक कर इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।
The post अमेरिका में ला लीगा मैच खेलने के लिए बार्सिलोना टीम प्रबंधन तैयार appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.