Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज बनाम बोर्ड प्रेसिडेंट एकादश: वेस्टइंडीज के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए भारतीय टीम घोषित, स्टार भारतीय खिलाड़ी को मिली कप्तानी

वेस्टइंडीज के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए बीसीसीआई ने बोर्ड प्रेसिडेंट एकादश टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड दौरे पर लगातार बेंच पर बैठने वाले करुण नायर को इस टीम की कमान मिली है।

इन खिलाड़ियों को भी मौका

इस टीम में इंग्लैंड दौरे पर अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले हनुमा विहारी को भी शामिल किया गया है। उनके अलावा प्रथम श्रेणी मैचों में लगातार रन बना रहे मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ को भी इस टीम को चुना गया है। दोनों के पास अच्छा प्रदर्शन कर वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह बनाने का मौका रहेगा। ये सभी खिलाड़ी अभी अपनी- अपनी घरेलू टीम के साथ विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा ले रहे हैं। इसमें भी शॉ और मयंक ने जबरदस्त बल्लेबाजी की है। अंडर-19 विश्वकप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे ईशान पोरेल को भी टीम में मौका मिला है।

यह भी पढ़ें। भारत बनाम वेस्टइंडीज शेड्यूल 

29 सितम्बर से मैच

बोर्ड प्रेसिडेंट एकादश का वेस्टइंडीज के खिलाफ अभ्यास मैच दो दिवसीय होगा और 29 सितंबर से बड़ौदा में खेला जाएगा। इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम 4 अक्टूबर से भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच राजकोट में खेला जाएगा। इसके बाद 12 अक्टूबर से दूसरा टेस्ट मैच हैदराबाद में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज के अलावा विंडीज टीम इस दौरे पर 5 वनडे और 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेलेगी।

इन खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका

इस टीम में भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत को शामिल नहीं किया गया है। उसकी जगह ईशान किशन को खेलने का मौका मिलेगा। इसके अलावा भारतीय ए का हिस्सा रहे मोहम्मद सिराज, शहबाज़ नदीम जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए टीम:

मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी, करुण नायर (कप्तान), श्रेयस अय्यर, अंकित बावने, ईशान किशन (विकेटकीपर), जलज सक्सेना, सौरभ कुमार, बेसिल थम्पी, अवेश खान, के विग्नेश, इशान पोरेल

The post वेस्टइंडीज बनाम बोर्ड प्रेसिडेंट एकादश: वेस्टइंडीज के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए भारतीय टीम घोषित, स्टार भारतीय खिलाड़ी को मिली कप्तानी appeared first on SportzWiki Hindi.