भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इन दिनों पूरे क्रिकेट जगत को अपने आगोश में ले लिया है। विराट कोहली का बल्ला उन्होंने जब से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा है तब से बोल रहा है, लेकिन जैसे ही उन्हें कप्तानी मिली उसके बाद तो विराट कोहली का एक अलग ही रूप देखने को मिला है जो मैदान में उतरते ही रनों के लिए भूखे से नजर आते हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट कोहली का बल्ला उगल रहा है रन
भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर हैं। इस दौरे टेस्ट सीरीज में कप्तान विराट कोहली ने नायक की तरह आगे से टीम को संभालते हुए 8 पारियों में 544 रन बना चुके हैं। इससे पहले विराट कोहली ने जब साल 2014 में इंग्लैंड का दौरा किया था तो 10 टेस्ट पारियों में केवल 134 रन ही बना सके थे। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो यहां किस मानसिकता के साथ उतरें हैं।

माइकल होल्डिंग ने विराट कोहली को लेकर कही बड़ी बात
वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज रहे माइकल होल्डिंग ने विराट कोहली के इस प्रदर्शन को देखते हुए जबरदस्त तारीफ की है। माइकल होल्डिंग ने तो यहां तक मान लिया है कि इस भारतीय स्टार बल्लेबाज को देखकर उनको अपने हमवतन और महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स की याद आ जाती है।

कोहली को देखकर आती है विव रिचर्ड्स की याद
माइकल होल्डिंग ने कहा कि “वो(विराट कोहली) एक महान बल्लेबाज हैं। वो आश्वस्त हैं और अपने आप पर विश्वास करते हैं। वो अपने शीर्ष कौशल और अपने टेंपरामेंट से काफी हद तक विव रिचर्ड्स की याद दिलाते हैं। उनके पास भी ये सभी चीजें थी। आपको एक महान बल्लेबाज बनने के लिए कई चीजों की जरूरत होती है। इनमें से एक ये है कि आपमें साफ तौर पर कौशल होना चाहिए। दूसरी चीज ये है कि आपके पास एक टेंपरामेंट हो। उनके पास ये दोनों चीजें बहुत ज्यादा हैं।”

विराट कोहली के पास है जबरदस्त कौशल और टेंपरामेंट
कोहली को लेकर माइकल होल्डिंग ने आगे कहा कि “उनके पास बहुत ज्यादा कौशल है और साथ ही बहुत जबरदस्त टेंपरामेंट है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में बल्लेबाजी करने के दौरान भी उनमें कोई चिंता नजर नहीं आ रही थी जब उनकी टीम संघर्ष कर रही थी। वो चिंता में नहीं दिख रहे थे बल्कि वो ऐसे दिख रहे थे मानो कि स्थितियां उनके नियंत्रण में हैं।
एक गेंद उनके बल्ले के किनारे से आगे चली जाएगी तो आप उन्हें मुस्कुराते हुए देखेंगे। क्योंकि उनके पास परिस्थितियों को संभालने का बहुत अच्छा टेंपरामेंट है। वो एक महान खिलाड़ी हैं जो खुद पर विश्वास करते हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post विराट कोहली की इन दो चीजों के देख माइकल होल्डिंग को आ जाती है विव रिचर्ड्सन की याद appeared first on SportzWiki Hindi.