Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महेन्द्र सिंह धोनी को विश्वकप से पहले फॉर्म हासिल करने के लिए सुनील गावस्कर ने दी ये सलाह

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों बेहतर लय में नजर नहीं आ रहे हैं। 37 साल के एमएस धोनी भारतीय टीम के लिए विश्व कप 2019 के लिए सबसे बड़े और महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं लेकिन जिस तरह से वो इन दिनों बल्लेबाजी में कुछ संघर्ष कर रहे हैं वो भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय है।

Dhoni is the first Indian to captain 200 ODIs

महेन्द्र सिंह धोनी पिछले कुछ मैचों से नहीं दिख रहे अच्छी लय में

इंग्लैंड दौरे पर महेन्द्र सिंह धोनी उस अंदाज में बल्लेबाजी नहीं कर सके जिसके लिए वो जाने जाते हैं। जिसके बाद इन दिनों संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे एशिया कप में भी धोनी का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं कर सका है और वो रनों के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। एशिया कप में आज खिताबी जंग है जिसके बाद भारत को कुछ समय के लिए वनडे क्रिकेट नहीं खेलना है।

धोनी को सुनील गावस्कर ने दी घरेलु क्रिकेट में खेलने की सलाह

भारतीय घरेलु क्रिकेट में इन दिनों वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी खेली जा रही है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने महेन्द्र सिंह धोनी को घरेलु वनडे टूर्नामेंट में एशिया कप के बाद खेलते रहने की सलाह दी है।

Asia Cup: Dhoni will again captaincy, India will bowl

धोनी का घरेलु क्रिकेट में खेलना झारखंड के लिए करेगा प्रेरणा का काम

इंडिया टू़डे ने जब सुनील गावस्कर को धोनी के बारे में घरेलु क्रिकेट को लेकर पूछा तो लिटिल मास्टर गावस्कर ने कहा कि

बिल्कुल धोनी को घरेलु क्रिकेट खेलना चाहिए और साथ ही चार दिवसीय मैच भी खेलने चाहिए क्योंकि इससे वो झारखंड के उभरते खिलाड़ियों में से कई खिलाड़ियों की मदद भी कर सकते हैं। मुझे पता है कि वो टीम(झारखंड) के साथ यात्रा करते हैं, वो सलाहकार के रूप में भी काम करते हैं, लेकिन वास्तव में तो उनके साथ खेलना एक महान प्रेरणा होगी। वो टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए एक महान प्रेरणा हैं।”

धोनी घरेलु क्रिकेट से कर सकते हैं अपनी लय हासिल

धोनी की हालिया फॉर्म को लेकर सुनील गावस्कर ने कहा कि

“50 ओवर के खेल में आपके पास सीमित अवसर हैं लेकिन अगर आप चार दिवसीय मैच खेलते हैं और लंबी पारी खेलते हैं तो अपनी सहनशक्ति के लिए अपने, अपने पैर जमाने के लिए, सीमित ओवर के फॉर्मेट की लय के लिए बेहतर होगा।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post महेन्द्र सिंह धोनी को विश्वकप से पहले फॉर्म हासिल करने के लिए सुनील गावस्कर ने दी ये सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.