Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पदक विजेता हर्षिता को सीबीआई प्रमुख ने किया सम्मानित

नई दिल्ली| केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक अलोक कुमार वर्मा ने जकार्ता एशियाई खेलों के सेलिंग में कांस्य पदक जीतने वाली हर्षिता तोमर को गुरुवार को सम्मानित किया। हर्षिता की मां रानी तोमर सीबीआई अधिकारी हैं। 16 साल की हर्षिता ने 18वें एशियाई खेलों के सेलिंग में लासेर 4.7 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। हर्षिता ने इस स्पर्धा में कुल 62 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया था।हर्षिता इससे पहले राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिताओं में 19 स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदक जीत चुकी हैं। सीबीआई निदेशक ने इतने कम उम्र में इन उपलब्धियों के लिए हर्षिता की तारीफ की। उन्होंने सीबीआई परिवार की तरफ से हर्षिता और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं और उन्हें भविष्य में सीबीआई की तरफ से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

The post पदक विजेता हर्षिता को सीबीआई प्रमुख ने किया सम्मानित appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.