Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चौथे टेस्ट मैच में इस भारतीय खिलाड़ी के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क।भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के चौथा मैच दोनों टीम के लिए फाइनल मैच बन गया है। इस सीरीज में लगातार दो मैच हारने के बाद भारत ने तीसरे मैच को जीतकर इस सीरीज में अपनी लाज बचाने के साथ इस सीरीज में बनी हुई है। भारत और इंग्लैंड के बीच साउथहैम्पटन में खेले जा रहा चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दोनों टीमों का पलड़ा बराबर है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पहली पारी (246) रन पर आॅल आउट हो गई और भारत की पहली पारी 273 रन पर ऑलआउट होने के साथ 27 रन की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में कई भारतीय खिलाड़ियों ने अपने नाम कई रिकॉर्ड किए है।

विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर के 6 हजार रन भी पूरे कर लिये है। इसके साथ चेतेश्वर पुजारा ने अपने करियर का 15वां और इंग्लैंड में पहला टेस्ट शतक भी अपने नाम किया है। लेकिन इस मैच में सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड अगर किसी खिलाड़ी ने बनाया है तो वह भारतीय टीम के विकेटकीपर के नाम दर्ज हुआ है। भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने पहली पारी में ऋषभ पंत ने 29 गेंदों का सामना किया लेकिन वह अपना खाता भी नहीं खोल पाये और 0 रन पर आउट हो गये।

इसके साथ ही पंत ने सबसे ज्यादा गेंदें खेलकर शून्य पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। चेतेश्वर पुजारा ने कप्तान विराट कोहली के साथ 92 रन की अहम साझेदारी करके टीम को संभाला और उसके बाद चेतेश्वर पुजारा ने ईशांतशर्मा के साथ 32 और जसप्रीत बुमराह के साथ 46 की साझेदारी करके टीम को 27 रन की बढ़त दिलाई है। भारत इस सीरीज में 1-2 से पीछे चली रही है। भारत इस मैच को जीतकर इस सीरीज को 2-2 से बराबर करना चाहेगा तो इंग्लैंड इस मैच को जीतकर इस सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी।



Herald