भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव अपनी घरेलू टीम विदर्भ के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते नजर आ सकते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में हुए पहले टेस्ट मैच के बाद उन्हें लगातार बेंच पर बैठना पड़ा था। अब उम्मीद जताई जा रही है कि वह विदर्भ के लिए खेल सकते हैं।
पहले टेस्ट में रहे थे फ्लॉप

इंग्लैंड और भारत के बीच एजबेस्टन में हुए टेस्ट सीरीज के पहले मैच में उमेश यादव गेंदबाजी में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। गेंदबाजों की मददगार विकेट पर पूरे मैच में उन्हें सिर्फ 3 विकेट मिले थे। यही कारण था कि लॉर्ड्स में हुए दूसरे मैच में उनकी जगह स्पिनर कुलदीप यादव को टीम में मौका दिया गया। तीसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह के फिट होने के बाद उन्हें दोबारा टीम में शामिल करने की उम्मीद खत्म हो गई थी।
एशिया कप से भी ड्रॉप

इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें वनडे सीरीज के भी भारतीय टीम में शामिल किया गया था। जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार के अनफिट होने की वजह से उन्हें पहले दो मैचों में खेलने का मौका मिला लेकिन उनका प्रदर्शन निराशजनक रहा। 2 मैचों में उन्होंने 6 से ज्यादा की इकॉनमी से रन दिए। इसके बाद तीसरे मैच में उनकी जगह चोट से जूझ रहे भुवनेश्वर कुमार को मौका देना पड़ गया।
1 सितम्बर को एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ। इस टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई वहीं युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद को पहली बार टीम में शामिल किया गया जबकि उमेश यादव को टीम में जगह नहीं मिली।
विजय हजारे ट्रॉफी में मौका

विजय हजारे ट्रॉफी में यादव के पास मौका होगा कि वह शानदार प्रदर्शन कर ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अपना दावा पेश कर सके। आईपीएल में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था, इसी वजह से उनसे सभी को उम्मीदें हैं। विश्वकप में अब 8 महीने का समय ही बचा है। उमेश जल्दी अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं क्क्रते हैं तो उन्हें विश्वकप टीम से भी बाहर होना पड़ सकता है।
The post एशिया कप टीम में जगह नहीं मिलने के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में खेल सकते हैं उमेश यादव appeared first on SportzWiki Hindi.