Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एलिस्टर कुक के संयास के बाद खुद के क्रिकेट को अलविदा कहने पर बोले जेम्स एंडरसन

India's victory in 2012 is equivalent to Best Performance in the Ashes: Anderson

इंग्लैंड के महान तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन ने हाल में ही ऑस्ट्रेलिया के महान तेज़ गेंदबाज़ ग्लेन मैकग्रा का रिकॉर्ड तोड़ा है. एंडरसन अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ बन गए है. ऐसे में 36 साल के एंडरसन अभी भी संन्यास नही लेना चाहते है.उनका मानना है कि वो अभी फिट है और वो भी और क्रिकेट खेलना चाहते हैं.

मैं अभी इस बारें में नही सोच रहा हूँ 

सन्यास को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने अभी इस बारें में नही सोचा है.मेरा अभी सारा ध्यान अपना बेस्ट देने में हैं. मेरा काम अभी सिर्फ अगली सीरीज और अगले मैच पर ध्यान देने पर हैं. 

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले हमारे पास ब्रेक है. ऐसे में खुद को मैं फिट रह सकते हो. मुझे लगता है कि श्रीलंका में हमारे हालात मुश्किल हो सकते हैं. 

मै अभी भविष्य को लेकर सोचना बंद कर दिया है 

अपने सन्यास को लेकर बात करते हुए कहा कि

मैंने कुछ ऐसा पढ़ा है कि ग्लेन मैकग्राथ ने कहा कि वो 2006 एशेज में रिटायरमेंट होने के इरादे से नहीं गए थे और उसके अंत तक, उन्होंने सोचा कि उनका समय भी खत्म हो गया है. यह मेरे साथ हो सकता है, कौन जानता है? मुझे बहुत दूर देखना पसंद नहीं है. मुझे नहीं लगता कि यह निश्चित रूप से मुझे या टीम की मदद करता है. जिस चरण में मैं हूं, मैं एक दिवसीय क्रिकेट नहीं खेलता हूं, इसलिए मुझे लगता है कि मेरे पास टेस्ट श्रृंखला के बीच पर्याप्त समय है ताकि मैं खुद को अच्छी तरह से तैयार कर सकूं और खुद को फिट रख सकूँ.”

आप को बता दे इंग्लैंड को अब श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज में श्रीलंका के महान गेंदबाज़ रंगाना हैराथ भी क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. 

The post एलिस्टर कुक के संयास के बाद खुद के क्रिकेट को अलविदा कहने पर बोले जेम्स एंडरसन appeared first on SportzWiki Hindi.