इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट मैच में डेब्यू करने वाले हनुमा विहारी वापस भारत पहुंच चुके हैं. हैदराबाद एयरपोर्ट पर पहुंचे हनुमा का जोरदार स्वागत किया गया. हनुमा ने अपनी डेब्यू पारी में ही अर्द्धशतक लगाकर काफी प्रभावित किया है.
हनुमा जब एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उनके परिवार और कैम्प के उभरते हुए युवा क्रिकेटरों द्वारा स्वागत किया गया. युवा खिलाड़ियों ने इस दौरान अपने बैट से आर्क भी बनाया. जिससे निकलते हुए हनुमा दिखाई दे रहे हैं.
अपने इस स्वागत पर ये बोले हनुमा
घर लौटने पर किए गए इस शानदार स्वागत पर हनुमा ने क्रोनिकल से बातचीत में कहा ”घर आकर इस तरह से स्वागत होना काफी ख़ुशी की बात है.कैम्प द्वारा किया गया ये शानदार था. इंग्लैंड में डेब्यू करने से एक अलग ही महसूस होता है. यह शानदार अनुभव था.मैंने दौरे पर काफी कुछ सीखा.”
उन्होंने आगे कहा ”यह काफी संतोषजनक रहा. एक बार सेट हो जाने पर मैं एक बड़ी पारी खेल सकता था. पर दुर्भाग्यवश मैं 56 पर आउट हो गया. ये काफी निराश करने वाला था.”

पहली पारी में अर्द्धशतक लगाने वाले हनुमा विहारी अपनी दूसरी पारी में एक भी रन नहीं बना सके. वहीं उनका मानना है कि वह इस पारी में आउट नहीं थे. उन्होंने कहा ”मुझे पता था कि मैं आउट नहीं था. गेंद मेरे पैड पर काफी उपर लगी थी.”
हनुमा विहारी का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन शानदार रहा है. 64 फर्स्ट क्लास मैचों में हनुमा ने 59.06 की शानदार औसत से 5198 रन बनाए. जिसमें नाबाद 302 रनों की पारी सर्वश्रेष्ठ पारी रही. वहीं इस दौरान उन्होंने 15 शतक और 25 अर्द्धशतक लगाए. गेंदबाजी में हनुमा ने विकेट भी लिए हैं. उनके नाम 22 विकेट दर्ज हैं.
हनुमा विहारी अब विजय हजारे ट्रॉफी पर फोकस कर रहे हैं.उन्होंने कहा ”मैं विजय हजारे पर ध्यान दे रहा हूं. मैं बहुत आगे के लिए नहीं देखना चाहता हूं और खेल पर ध्यानकेंद्रित करना चाहता हूं. मैं खेल रहा हूं और हर दिन सुधार ला रहा हूं.”
The post भारत लौटे हनुमा विहारी का एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत, देखे तस्वीरे appeared first on SportzWiki Hindi.