खेल डेस्क। भारतीय टेस्ट टीम के सदस्य अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा अब सौराष्ट्र की ओर से आगामी विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे। इन दोनों भारतीय खिलाडिय़ों को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने अपनी टीम में जगह दी है।
एशिया कप: हांगकांग के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी भारतीय टीम
चेतेश्वर पुजारा और ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा को दुबई में चल रहे 14वें एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। वैसे दोनों को ही लम्बे समय से भारत की सीमित ओवरों की टीम में शामिल नहीं किया गया है। चेतेश्वर पुजार को भारतीय टीम की ओर से खेले हुए चार और रवीन्द्र जडेजा को एक साल से अधिक हो गया है।
ASIA CUP 2018: पाकिस्तान ने हांगकांग को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हराया
नई दिल्ली में खेली जाने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में गत उप विजेता सौराष्ट्र की टीम 19 सितंबर को उत्तर प्रदेश खिलाफ पहला मैच खेलगी। इस टूर्नामेंट में सौराष्ट्र आठ मुकाबले खेलेगी।
भारत के इन खिलाड़ियों ने पकड़े वनडे में सबसे ज्यादा कैच, चौथा नाम चौकानें वाला
हालांकि इन दोनों खिलाडिय़ों को अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने अक्टूबर होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया तो वे 30 सितंबर को खेले जाने वाले पांचवें मैच और इसके बाद बचे हुए मैचों में नहीं खेल पाएंगे। अभी इस टूर्नामेंट के लिए सौराष्ट्र टीम का कप्तान घोषित नहीं किया गया है। वैसे संभावना ये ही जताई जा रही है कि चेतेश्वर पुजारा ही कप्तानी करेंगे।
Asia Cup 2018 : बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका, ये खिलाड़ी हुआ सीरीज से बाहर
टीम: चेतेश्वर पुजारा, रवीन्द्र जडेजा, जयदेव शाह, रोबिन उथप्पा, शेल्डन जैक्सन, जयदेव उनादकट, समर्थ व्यास, अर्पित वसावडा, अवि बरोट, प्रेरक मांकड़, चिराग जानी, धर्मेंद्र जडेजा, कमलेश मकवाना, युवराज चुदासामा, शौर्य शांडिल्य, अग्निवेश अयाच और हार्दिक राठौड़।