क्रिकेट के दुनिया में पाकिस्तान के क्रिकेटरों को विवादों में रहने की आदत है यो तो हर कोई जानता है लेकिन अब बांग्लादेश के खिलाड़ी भी विवादों में रहने लगे हैं। आए दिन बांग्लादेश के क्रिकेटरों का किसी ना किसी विवादित मामलों के साथ नाम जुड़ते देखा जा सकता है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बिगडैल क्रिकेटर में से एक हैं बल्लेबाज शब्बीर रहमान…..

शोएब मलिक ने शब्बीर रहमान पर लगाया सानिया मिर्जा से छेड़छाड़ का आरोप
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर खिलाड़ी शोएब मलिक ने शब्बीर रहमान को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा कर तहलका मचा दिया है। शोएब मलिक ने दावा किया है कि शब्बीर रहमान ने एक बार उनकी पत्नी यानि भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की।

शोएब मलिक ने ढाका में दर्ज करायी थी इसकी शिकायत
शोएब मलिक के इस दावे को लेकर कहा जा रहा है कि चार साल पहले वो ढाका में एक घरेलु क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान शोएब मलिक की पत्नी सानिया मिर्जा भी उनके साथ थी। इसी दौरान शब्बीर रहमान ने सानिया मिर्जा के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। सूत्रों की माने तो इस पर शोएब मलिक ने ढाका मेट्रोपोलिस क्रिकेट के अध्यक्ष से इस बारे में शिकायत भी दर्ज करवायी।

शब्बीर रहमान इन दिनों हैं अपनी गलत हरकतों से सुर्खियों में
शब्बीर रहमान के बारे में ये कोई पहला मामला नहीं है कि वो विवादों में आए हैं। बांग्लादेश का ये बल्लेबाज पिछले काफी समय से अपनी हरकतों को लेकर विवादों में बना हुआ है। इन दिनों शब्बीर रहमान मैदान के बाहर के व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ लड़कों से मारपीट की थी जिस पर उन्हें घरेलु टूर्नामेंट से निलंबित कर दिया था तो वहीं बांग्लादेश प्रीमियर लीग में भी होटल में बिना किसी अनुमति के एक महिला को लाने का आरोप लगा जिस पर उन्हें जुर्माना भी भरना पड़ा था।

वहीं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने मीडिया को अपना नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि “संभावना है कि उन्हें(शब्बीर रहमान) को 6 महीनों के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है।”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक का बड़ा खुलासा, बांग्लादेश के इस स्टार क्रिकेटर ने की थी सानिया से छेड़छाड़ appeared first on SportzWiki Hindi.