भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग के साथ ही पूर्व क्रिकेटर रहे आकाश चोपड़ा और राहुल संघवी को कुछ समय ही पहले दिल्ली एंव जिला क्रिकेट संघ ने अपनी सलाहकार समिति में शामिल किया था लेकिन वीरेन्द्र सहवाग नेअचानक से ही सलाहकार समिति से अपना इस्तीफा दे दिया है। वीरू के साथ ही राहुल संघवी और आकाश चोपड़ा ने भी इस्तीफा सौंप दिया है।

डीडीसीए की सलाहकार समीति से वीरेन्द्र सहवाग एंड कंपनी का इस्तीफा
वैसे माना जा रहा है कि डीडीसीए ने इस्तीफा देने के बारे में कोई पुष्टि नहीं की है लेकिन सूत्रों की माने तो डीडीसीए ने इन तीनों ही दिग्गजों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। बात तो ये सामने आ रही है कि सलाहकार समिति के इन तीनों सदस्यों ने मनोज प्रभाकर को गेंदबाजी कोच चुनने की पहल की थी लेकिन डीडीसीए इसको लेकर तैयार नहीं था। जिसके बाद इन्होंने इस्तीफा सौंप दिया।

व्यस्त कार्यक्रम के कारण दिया है अपने पद से इस्तीफा- सहवाग
वीरेन्द्र सहवाग को जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बेबाक अंदाज में कहा कि हम एक साथ आए थे और क्रिकेट समिति के रूप में हमारी भूमिका के ढांचे के अंदर दिल्ली क्रिकेट के सुधार में योगदान और मदद के विचार के साथ ही समय और कोशिश को दिया था।
सहवाग ने आगे कहा कि “हालांकि, दिल्ली क्रिकेट के सर्वोत्तम हित को देखते हुए, हम आपको बताना चाहते हैं कि हम तीनों ही हमारे व्यस्त कार्यक्रम के कारण डीडीसए की क्रिकेट कमेटी को जारी रखने में सक्षम नहीं होंगे।”

गौतम गंभीर थे प्रभाकर के 2000 के मैच फिक्सिंग में शामिल होने के खिलाफ
वहीं ये भी माना जा रहा है कि दिल्ली के कप्तान गौतम गंभीर मनोज प्रभाकर के साल 2000 के मैच फिक्सिंग कांड में लिप्त होने के कारण उन्हें टीम का हिस्सा नहीं बनाना चाहते हैं। डीडीसीए के एक अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर कहा कि “गौतम ने हमेशा इस सिद्धांत का पालन किया है कि वो नहीं चाहते हैं कि कोई भी दिल्ली टीम के ड्रेसिंग रूप का हिस्सा बनने के लिए मैच फिक्सिंग जैसे किरदार में शामिल हो।”

“हालांकि ये कहना पूरी तरह से गलत है कि सहवाग और गंभीर का प्रभाकर के मुद्दे को लेकर झुकाव रहा। क्योंकि बाद में तो पैनल के द्वारा ही उनको(प्रभाकर) विशेष आमंत्रण था। नए संविधान के लागू होने के बाद सहवाग हितों के टकराव के कारण नहीं चाहते थे क्योंकि वो डीडीसीए के अध्यक्ष चैनल में विशेषज्ञ हैं। इसी तरह से संघवी भी मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़े हैं तो उन्हें तो जाना ही था।”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post वीरेन्द्र सहवाग ने इस कारण से डीडीसीए की सलाहकार समिति से दिया इस्तीफा, जाने पूरा मामला appeared first on SportzWiki Hindi.