Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप: पाकिस्तान के खिलाफ तीन बदलाव के साथ उतरेगा भारत, लम्बे समय बाद होगी इस खिलाड़ी की वापसी

भारत और पाकिस्तान के बीच 19 सितंबर को एशिया कप का पांचवा मैच खेला जाएगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। जहाँ पहले मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को आसानी हराकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की थी वहीं भारतीय टीम भी आज हांगकांग से भिड़ रही है। दोनों टीमों का मैच काफी महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद दोनों टीम पहली बार आमने-सामने होगी।

मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप के साथ उतरेगी भारत

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजी पाकिस्तान के गेंदबाजों के सामना नहीं कर पाई थी। मोहम्मद आमिर, हसन अली और अन्य पाकिस्तानी गेंदबाजों ने भारत को 200 तक भी नहीं पहुँचने दिया था। इस बार भी पाकिस्तान की टीम में वही प्रमुख गेंदबाज हैं और इस बार भारतीय टीम मजबूत बल्लेबाजी क्रम के साथ उतरकर उन्हें मौका नहीं देना चाहेगी। पहले मैच में केएल राहुल को बाहर बैठाया गया है लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि दूसरे मैच में उनकी वापसी हो सकती है।

गेंदबाजी भी नहीं कम

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में चोट की वजह से जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। भुवनेश्वर कुमार भी चोट के बावजूद अंतिम मैच में खेले थे। अब एशिया कप में दोनों ही गेंदबाजी भारतीय टीम में शामिल हैं। बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम 3 टेस्ट मैचों में शानदार गेंदबाजी की थी।

तेज गेंदबाजों के अलावा भारत के पास कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल जैसे गेंदबाज हैं। दोनों ही गेंदबाजो ने पिछले एक सालों में भारत को कई मैचों में जीत दिलाये हैं।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि कुलदीप यादव ने 2014 अंडर-19 विश्वकप में दुबई के इसी मैदान पर हैट्रिक लिया था। इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को भी हांगकांग के खिलाफ आराम दिया गया है।

इस प्रकार हो सकती है टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, अम्बाती रायडू, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, खलील अहमद, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल.

The post एशिया कप: पाकिस्तान के खिलाफ तीन बदलाव के साथ उतरेगा भारत, लम्बे समय बाद होगी इस खिलाड़ी की वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.