15 सितंबर से युएई में होने वाले एशिया कप 2018 के लिए शनिवार को भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. वैसे तो भारतीय टीम में नये चेहरें के रूप में तेज गेंदबाज खलील अहमद को जगह मिली है, लेकिन भारत के चार युवा खिलाड़ी और ऐसे थे. जो पहली बार भारतीय वनडे टीम में जगह बनाने के हक़दार थे, लेकिन इन युवा खिलाड़ियों को नजरंदाज किया गया.
मयंक अग्रवाल

मयंक अग्रवाल ने अपने लिस्ट ए क्रिकेट करियर में 50.60 की औसत से 3390 रन बनाये हुए है. मयंक अग्रवाल घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा कर रहे है. वह रणजी सीजन 2017-18 के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने थे. उनका हलियाँ फॉर्म भी शानदार है, इसलिए उन्हें एशिया कप में शामिल किया जा सकता था, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम से नजरंदाज किया है.
पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ भी भारतीय टीम में चयन के हक़दार थे. वह फॉर्म में है. उन्होंने इंग्लैंड में जाकर इंडिया ए के लिए खेलते हुए ट्राई सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और इंडिया ए की ट्राई सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई थी, पृथ्वी शॉ की शानदार फॉर्म को भी चयनकर्ताओं ने एशिया कप में नजरंदाज किया है.
ऋषभ पंत

ऋषभ पंत भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट और टी-20 क्रिकेट तो खेल चुके है, लेकिन उन्हें अपने वनडे डेब्यू करने का अब भी इंतजार है. ऋषभ पंत को एशिया कप में शामिल किया जा सकता था, क्योंकि उन्होंने 22 जून को ही इंडिया ए को फाइनल में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 64 रन की शानदार नाबाद पारी खेल ट्राई सीरीज का फाइनल जीताया था. उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए वह एशिया कप में चयन के हक़दार थे, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें भी टीम से नजरंदाज ही किया.
शुभमन गिल

शुभमन गिल का लिस्ट ए करियर के 24 मैचों में 41.95 का औसत है. उन्होंने इंग्लैंड में खेली गई ट्राई सीरीज में इंडिया ए के लिए 6 मैचों में कुल 3 अर्धशतक लगाये थे, वही उन्होंने चतुष्कोणीय सीरीज में इंडिया बी की खिताबी जीत में भी अहम भूमिका निभाई थी.
शुभमन गिल एक प्रतिभशाली खिलाड़ी है, उम्मीद जताई जा रही थी उन्हें पहली बार एशिया कप में जगह मिलेगी, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें भी नजरंदाज किया है.
The post चार युवा खिलाड़ी जो भारतीय वनडे टीम में चयन के थे हक़दार, लेकिन चयनकर्ताओं ने किया नजरंदाज appeared first on SportzWiki Hindi.