इंटरनेट डेस्क। भारत दो बदलाव के साथ मैदान में उतरा है भारत ने अतिम मैच में हनुमा विहारी और जडेजा को शामिल किया गया है। कल भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू हुआ अतिंम टेस्ट मैच में ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। साथ ही इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी की वजह से पहले ही दिन भारत ने इंग्लैंड के 7 विकेट झटक लिए थे। इसके साथ आंध्र प्रदेश के युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के अन्तिम मैच में भारतीय टीम की ओर अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया।
बताया जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ अतिंम मैच में मोका मिलने के बाद हनुमा विहारी भारत के लिए टेस्ट मैच खेलने वाले 292वें खिलाड़ी बन गए है। साथ ही बताया जा रहा है कि 24 वर्षीय हनुमा विहारी को घरेलू क्रिकेट शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते है। साथ ही भारत की ओर से अन्तिम बार आंधप्रदेश के विकेटकीपर एमएसके प्रसाद मैच खेला था। अब करीब 18 साल बाद आंधप्रदेश के मध्यक्रम के बल्लेबाज हनुमा विहारी को भारत की टीम में जगह मिली है। हनुमा विहारी ने अब तक 63 प्रथम श्रेणी मैचों में 59.79 की शानदार औसत के साथ 5142 रन बनाए हैं। जिसमें 15 शतक और 24 अर्धशतक लगाए हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इतना अच्छा औसत रिकॉर्ड है कि उन्होंने इस मामले में विश्व के दिग्गज खिलाडिय़ों को भी पीछे छोड़ दिया है।
बताया जा रहा है कि दुनिया के महानतम बल्लेबाजो में से एक स्टीव स्मिथ का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में औसत 57.27 है। स्मिथ ने 118 मैचों में 57.27 की औसत से 10424 रन बनाए हैं। यानी इस रिकॉर्ड की माने तो उनसें स्टीव स्मिथ भी पीछे है। हनुमा विहारी के नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।
Herald