Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप : बांग्लादेश के खिलाफ हार्दिक की जगह यह खिलाड़ी कर सकता हैं अपना डेब्यू

भारतीय टीम सुपर-4 में अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश की टीम के खिलाफ शुक्रवार 21 सितंबर को खेलेगी. बता दें, कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय टीम के प्रशंसकों के लिए एक बहुत बुरी खबर आई थी.

दरअसल, इस मैच में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बुरी तरह से चोटिल हो गये थे. अब वह पुरे एशिया कप टूर्नामेंट से भी बाहर हो गये हैं.

बांग्लादेश के खिलाफ हार्दिक की जगह को लेकर सिरदर्द  

शुक्रवार 21 सितंबर को भारतीय टीम और बांग्लादेश की टीम के बीच खेला दुबई क्रिकेट स्टेडियम में सुपर-4 का पहला मुकाबला खेला जाना हैं. इस मैच में भारतीय टीम के लिए हार्दिक के स्थान को लेकर सिरदर्द बढ़ गया हैं. अब देखना दिलचस्प हो गया हैं, कि हार्दिक की जगह किसे भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन में शामिल करती हैं.

हार्दिक की जगह दीपक चाहर को मिल सकता हैं डेब्यू का मौका 

बता दें, कि बीसीसीआई ने चोटिल हार्दिक पांड्या की जगह दीपक चाहर को युएई एशिया कप खेलने भेजा हैं. अब उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ 21 सितंबर को होने वाले बांग्लादेश के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या की जगह अपना डेब्यू करने का मौका मिल सकता हैं.

आईपीएल में रहा था शानदार प्रदर्शन  

आपको बता दें, कि दीपक चाहर वर्तमान में शानदार फॉर्म में है. दीपक चाहर ने आईपीएल 2018 में भी शानदार गेंदबाजी की थी. उन्होंने आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए अपने खेले 12 मैचों में 7.28 की शानदार इकॉनामी रेट से 10 विकेट हासिल किये थे.

वही इसके बाद इंडिया ए की टीम के लिए खेलते हुए दीपक चाहर ने अपने खेले 6 मैचों में 16 विकेट हासिल किये. उनके इस शानदार प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें भारत की 16 सदस्यी टीम में जगह दी है और अब वह भारत की अंतिम एकादश में भी शामिल हो सकते है. वह भारतीय टीम के लिए एक टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं. जिसमे उन्हें 1 विकेट हासिल हुआ था.

The post एशिया कप : बांग्लादेश के खिलाफ हार्दिक की जगह यह खिलाड़ी कर सकता हैं अपना डेब्यू appeared first on SportzWiki Hindi.