श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले गये एशिया कप के पहले मुकाबले में तमीम इकबाल चोटिल हो गये थे. दरअसल, श्रीलंका के तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल की एक शार्ट गेंद तमीम इकबाल की कलाई में जाकर लग गई थी.
तेजी से कलाई में बॉल लगने के कारण तमीम इक़बाल की कलाई में फैक्चर आ गया था. तमीम इकबाल की चोट इतनी गंभीर थी, कि उन्होंने रिटायर हर्ट ले लिया था. हालाँकि, वह 9 विकेट बाद टूटी कलाई से खेलने मैदान पर आ गये थे.
तमीम एशिया कप से हो गये हैं बाहर

बता दें, कि एशिया कप के पहले लीग मैच में तमीम इकबाल चोटिल होकर पूरे एशिया कप से बाहर हो चुके हैं. उनका एशिया कप से बाहर होना बांग्लादेश की टीम के लिए एक बहुत बड़ा झटका हैं, क्योंकि तमीम के इर्द-गिर्द ही बांग्लादेश की बल्लेबाजी घुमती हैं.
बांग्लादेश नहीं ले रहा रिप्लेसमेंट

पाकिस्तान के मैनेजर खालेद महमूद ने अपने एक बयान में तमीम इक़बाल के रिप्लेसमेंट पर बात करते हुए कहा, “हम इस दौरे में 16 खिलाडियों के साथ आये हैं. हम इस दौरे में मोमिनुल को भी लाये थे, क्योंकि हमारे दिमाग में शाकिब और तमीम की चोट थी.
हमें नहीं लगता, कि हमें तमीम के रिप्लेसमेंट की जरुरत हैं, क्योंकि हमारे पास पहले से ही नजमुल हुसैन और मोमिनुल हक़ जैसे खिलाड़ी हैं, इसलिए हम तमीम के रिप्लेसमेंट के बारे में नहीं सोच रहे हैं.”
रहीम भी अगले मैच से पहले पूरी तरह सही हो जायेंगे

मुशफिकुर रहीम ने पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ 144 रन की शानदार पारी खेली थी. हालाँकि, बताया जा रहा हैं, कि उनकी भी पसलियों में दर्द हैं. रहीम की चोट के बारे में बोलते हुए खालेद महमूद ने कहा, “उन्हें अपनी साइड की पसलियों में दर्द हैं, लेकिन हम जानते हैं, कि वह एक बहुत अच्छे फाइटर हैं और जल्दी ठीक हो जायेगा.
सच बताऊ तो कल रात उनकी चोट को लेकर में भी काफी परेशान था, लेकिन उन्होंने मुझसे खुद कहा हैं, कि वह ठीक हैं और मुझे भी उम्मीद हैं, कि अगले मैच से पहले पूरी तरह से सही हो जायेंगे.”
The post एशिया कप : तमीम इकबाल के एशिया कप से बाहर होने के बाद रिप्लेसमेंट को लेकर बांग्लादेश ने लिया ये फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.